KBC 18: सिर्फ सही जवाब काफी नहीं, अमिताभ बच्चन ने बताया करोड़पति बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?
Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दो नए प्रोमोज जारी किए गए हैं. कैफे से लेकर बालकनी तक 'सोचना पड़ेगा' का खुमार छा गया है.
Kaun Banega Crorepati 18: सोनी टेलीविजन के सबसे बड़े और बहुचर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को लेकर दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. 10 अगस्त से शुरू हो रहे ज्ञान के इस महाकुंभ से पहले सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने दो बेहद दिलचस्प और मजेदार प्रोमोज जारी किए हैं. इन प्रोमोज में शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन इस सीजन की नई थीम ‘सोचना पड़ेगा’ को सिर्फ हॉट सीट तक सीमित न रखकर आम जिंदगी के पलों से जोड़ते नजर आ रहे हैं. इन दो स्लाइस-ऑफ-लाइफ वीडियोज के जरिए ये मैसेज दिया गया है कि इस सीजन में सिर्फ रटा-रटाया जवाब याद रखना काफी नहीं होगा, बल्कि करोड़पति बनने के लिए और सही जवाब तक पहुंचने के लिए गहराई से सोचना भी पड़ेगा.
पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक कैफे में मेन्यू देखते हुए वेटर से पूछते हैं,”भाई साहब, आपके यहां इंडियन अच्छा मिलता है या चाइनीज?” इस पर वेटर तुरंत जवाब देने के बजाय मुस्कुराकर कहता है,”सर, आपकी ही बात से याद आया, सोचना पड़ेगा.” वेटर की इस स्मार्टनेस पर बिग बी हंस पड़ते हैं और मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं,”ओह, स्मार्ट गाय है. अरे सुनिए भाई साहब, चाइनीज छोड़कर सब ले आना इधर.”
जब पौधों से बातें करते दिखे बिग बी
KBC 18 दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपनी बालकनी में लगे पौधों को पानी देते हुए उनसे बातें करते नजर आते हैं. वे पूछते हैं,”हैलो झाड़ जी, इतनी खातिरदारी के बाद भी आप में फूल खिलेगा कि नहीं?” इसके बाद वो खुद ही पौधों के मन की बात भांपते हुए मुस्कुराकर कहते हैं,”अब ये मत कहिएगा कि सोचना पड़ेगा…लगता है बात फैल चुकी है, अच्छा है बहुत.” इसके बाद बिग बी नए सीजन का असली सस्पेंस खोलते हुए कहते हैं कि इस बार सिर्फ जवाब याद रखना ही काफी नहीं होगा, सही जवाब के लिए सोचना पड़ेगा. यानी इस बार 7 करोड़ के इनाम की राशि जीतना अब और भी मुश्किल हो गया. पिछले साल भी ये राशि कोई जीत नहीं पाया था.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?
भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
10 अगस्त से रात 9 बजे मचेगा धमाल
नए सीजन के ये दोनों प्रोमोज ये साफ इशारा करते हैं कि इस बार KBC 18 का फॉर्मेट काफी चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प होने वाला है. यदि आप भी बिग बी के साथ इस दिमागी खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो 10 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर इसे देख सकते हैं.




