R Madhavan: पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे आर माधवन? CM विजय पर बोले- चीजें तेजी से बदल सकती हैं…
R Madhavan On Politics: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की तारीफ की है. साथ ही इस सवाल का भी जवाब दिया कि वो भी पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रखेंगे.
R Madhavan On Politics And Thalapathy Vijay: मशहूर एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म GDN को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. कृष्णकुमार रामकुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. माधवन इन दिनों अपनी इस पिक्चर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इसी फिल्म की चर्चा के बीच उन्होंने पॉलिटिक्स और एक्टर से नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय पर बात की है.
आर माधवन से बिहाइंडवुड टीवी को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि वो तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक हालात को किस तरह देखते हैं, इसपर माधवन ने कहा, “बहुत कुछ अच्छा हो रहा है.” जब उनसे ये सवाल हुआ कि वो इस बारे में कैसा महसूस करते हैं कि उनके साथी एक्टर थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए, इसपर उन्होंने कहा, “इससे ये भरोसा हुआ कि चीजें इतनी तेजी से बदल सकती हैं. मैं विजय को बहुत अच्छे से जानता हूं, बल्कि अब तो मुझे उन्हें CM विजय कहना चाहिए.”
पॉलिटिक्स में आने पर क्या बोले आर माधवन?
इंटरव्यू में आर माधवन से ये भी सवाल हुआ कि क्या भविष्य में पॉलिटिक्स में आने का उनका कोई प्लान है, इस सवाल पर उन्होंने न में जवाब दिया और कहा कि उन्हें इसकी समझ नहीं है. माधवन ने कहा, “मेरी इसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है. राजनीति में आने के लिए इंसान के अंदर लोगों की सेवा करने का जज्बा होना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझमें ये क्वालिटी है. मुझे लगता है कि मैं इस मामले में स्वार्थी हूं. मुझे इसकी बिल्कुल भी समझ नहीं है.”
ये भी पढ़ें-
इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह
मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान
आर माधवन की फिल्म
बहरहाल, अगर बात आर माधवन की फिल्म GDN की करें तो ये बायोपिक फिल्म है. इस फिल्म में महान भारतीय आविष्कारक जीडी नायडू की कहानी दिखाई जाएगी. आर माधवन उनका रोल करने वाले हैं. उनके साथ-सथ इस फिल्म में योगी बाबू, सत्यराज और प्रियमणि भी हैं. ये तमिल सिनेमा की फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी भाषा में भी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.




