Ramayana: AI, फेक और ड्रैमेटिक… ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने ‘रामायण’ ट्रेलर में किन 3 सीन में बदलाव किए?

Ramayana: AI, फेक और ड्रैमेटिक… ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने ‘रामायण’ ट्रेलर में किन 3 सीन में बदलाव किए?

Ranbir Kapoor Ramayana: 'रामायण' के ट्रेलर से जुड़े तमाम सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तीन ऐसे सीन की भी चर्चा है, जिन्हें टीजर में भी दिखाया गया था, लेकिन बदलाव करके उन सीन को ट्रेलर में भी पेश किया है.

Ranbir Kapoor Trailer Scene: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आ चुका है. रिलीज होते ही ये ट्रेलर और उससे जुड़े सीन की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई. लोगों ने अपनी-अपनी राय बनानी शुरू कर दी है. किसी ने ट्रेलर की तारीफ की तो किसी ने कहा कि ट्रेलर पर और काम हो सकता था. इसी के साथ तीन ऐसे सीन की भी चर्चा शुरू हो गई, जिन्हें मेकर्स ने टीजर में भी दिखाया था, लेकिन लोगों को वो सीन कुछ खास पसंद नहीं आए थे. हालांकि, अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मेकर्स ने उन तीन सीन्स में थोड़े बदलाव किए हैं. उसके बाद उन्हें ट्रेलर में शामिल किया है.

मेकर्स ने इसी साल अप्रैल में ‘रामायण’ का टीजर जारी किया था, जिसको लेकर लोगों ने ऐसा कहा था कि इसमें खूब AI का इस्तेमाल किया है. खासकर राक्षस वाले सीन की आलोचना हुई थी. लोगों का कहना था कि राक्षस देखने में काफी ड्रैमेटिक, फेक और कार्टून जैसे लग हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ये कहकर भी आलोचना की थी कि राक्षस वाला सीन AI से बनाया हुआ लग रहा है.