Ramayana Trailer Update: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर, डेट और टाइम नोट कर लीजिए

Ramayana Trailer Update: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर, डेट और टाइम नोट कर लीजिए

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. मेकर्स ने बता दिया है कि वो ट्रेलर कब लॉन्च करेंगे. जानिए ट्रेलर की रिलीज डेट

Ramayana Trailer Release Date: ‘रामायण’ का ट्रेलर कब आएगा? ये एक ऐसा सवाल है, जो इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस और ‘रामायण’ का इंतजार करने वाले पूछ रहे हैं. हालांकि, अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की नई डेट अनाउंस कर दी है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होगा. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. डेट के साथ-साथ मेकर्स ने टाइम भी बता दिया है.

दरअसल, ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:30 बजे रिलीज होगा. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. पोस्ट में लिखा गया, “शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम अपने ट्रेलर के साथ ‘रामायण’ के आगमन का स्वागत करते हैं.”

24 जुलाई को रिलीज होना था ट्रेलर

इस खबर से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. ‘रामायण’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर खूब बज बना हुआ है. इसलिए हर किसी को ट्रेलर रिलीज का भी इंतजार है, जो अब पूरा होने जा रहा है. मेकर्स ने पहले 24 जुलाई की तारीख ट्रेलर रिलीज के लिए तय की थी. लेकिन फिर उस दिन अचानक मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन करने का फैसला किया था. अब 30 जुलाई की डेट सामने आई है.

सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे ‘रामायण’ का ट्रेलर

डिजिटली रिलीज के साथ-साथ मेकर्स ने सिनेमाघरों में भी ‘रामायण’ के ट्रेलर को दिखाने का फैसला किया है. दरअसल, 31 जुलाई को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज होने वाली है. इसी पिक्चर के साथ बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ का ट्रेलर भी दिखाया जाएगा.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More