रामायण से लेकर एनिमल पार्क तक… इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस धुआं-धुआं कर देंगे रणबीर कपूर
Ranbir Kapoor Movies: इस वक्त सभी की नजरें रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर टिकी हुई हैं, जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. लेकिन रणवीर सिंह का प्लान सिर्फ 'रामायण' तक लिमिटेड नहीं है. इसके बाद उनके पास कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनसे वो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख देंगे.
Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रणबीर कपूर के पास इस वक्त बॉलीवुड के सबसे दमदार लाइनअप में से एक है. 'एनिमल' की सक्सेस के बाद उनके खाते में कई बड़े बजट की फिल्में हैं, जिनके दम पर वो 2026 और 2027 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं. यही वजह है कि फैंस भी उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Ranbir Kapoor Love and War: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही 'लव एंड वॉर' भी रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे. बड़े स्टारकास्ट और भंसाली के विजन की वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.
Ranbir Kapoor Animal Park: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद अब लोगों को इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' का इंतजार है. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर पहले से भी ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़े लेवल पर बनाई जाएगी.
Ranbir Kapoor Dhoom 4: रणबीर कपूर का नाम लंबे समय से 'धूम 4' से भी जोड़ा जा रहा है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर नए लीड के तौर पर नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये रणबीर के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होगी.



