Republic Day 2024 Live Updates: कर्तव्य पथ पर हिंदुस्तान का पावर शो, कुछ देर में पीएम पहुंचेंगे नेशनल वॉर मेमोरियल

Republic Day 2024 Live Updates in Hindi: देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झंडा फहराएंगी. इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं. फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा.
LIVE NEWS & UPDATES
-
गणतंत्र दिवस पर पहली बार दिखेगी ये झलक
- भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ परेड की शुरुआत
- 100 महिलाएं भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ शामिल
- तीनों सेनाओं को पहली बार लीड करेंगी महिलाएं
- पारा-मिलिट्री ग्रुप्स, पुलिस टुकड़ी भी लीड करेंगी महिलाएं
- परेड में दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता होगा शामिल
- पूरे कर्तव्य पथ पर छाई रहेगी भारत की नारी शक्ति
- गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 80 % महिलाएं होंगी
- फ्लाईपास्ट में फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल होंगे
- ‘मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल’ सिस्टम दिखेगा
- AI की भागीदारी और उपयोग का प्रदर्शन
-
गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दी बधाई
भारत के गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि मेरे दोस्त मोदी और भारत के लोगों को बधाई. आपके साथ होने पर मुझे खुशी और गर्व है.
-
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दीं शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर, हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है. ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी इतने करीब नहीं रहे.
-
फ्रांस में साल 2030 तक 30 हजार छात्र कर सकेंगे पढ़ाई- मैक्रों का ऐलान
इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि अधिक भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि फ्रांस का 2030 तक 30,000 से अधिक छात्रों को शामिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है.
-
जेपी नड्डा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर किया झंडा रोहण
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर झंडा रोहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि भारत सक्षम भारत होगा, भारत विकसित भारत होगा, भारत आत्मनिर्भर भारत होगा और भारत देश को दुनिया में आगे बढ़ने में अपना योगदान देगा. ये हमारे लिए संकल्प का दिन भी है कि हम भारत को इस अमृत काल में भारत को विकसित भारत की और ले जाएं.
-
आईटीबीपी के 'हिमवीरों' ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के 'हिमवीरों' ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
#WATCH | 'Himveers' of ITBP posted in snow-bound areas along the India-China border extend their greetings to the countrymen on the 75th Republic Day
(Video source: ITBP) pic.twitter.com/qUtcXhHeDy
— ANI (@ANI) January 26, 2024
-
नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस 2024 पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान के आधार पर सरकार चलती है. संविधान को लागू कराना सरकार का काम है. हमें विभिन्न प्रकार के स्वतंत्रता का प्रावधान मिला है.
-
गणतंत्र दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया ये साल क्यों है अहम?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि हमारा संविधान हमारी भारतीय सभ्यता के मूल्यों, यानी न्याय, मर्यादा, समता, समभाव पर आधारित था. संविधान ने प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित किए. आज इन स्तंभों पर सरकार का ही हमला है. साल 2024 भारत के लिए बेहद अहम साल है. यह साल तय करेगा कि क्या हम संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को बचा पाएंगे या उस युग में वापस जाएंगे जहां सभी लोग समान नहीं रहे हैं.
-
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद!
-
कर्तव्य पथ पर परेड दिखेगी ये खास झलक
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
- परेड में दिखेगा भारतीय नारी शक्ति का जलवा
- परेड में शामिल होंगी करीब 80 फीसदी महिलाएं
- सेना की आर्टिलरी महिला ऑफिसर भी शामिल
- मिडियम रेंज की सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम
- पहली बार आर्मी, नेवी और IAF का महिला दस्ता
- परेड में दिखेगा CRPF का ऑल वूमेन दस्ता
- BSF के ऊंट पर सवार दस्ते में भी महिलाएं
- परेड में हिस्सा लेगा फ्रांस का मार्चिंग दस्ता
- फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल भी भरेंगे उड़ान
-
कर्तव्य पथ पर 10.30 बजे शुरू होगी परेड
गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस के जवान बैरिकेडिंग कर आने-जानेवाली हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है. कर्तव्य पथ पर 10.30 बजे शुरू परेड होगी. सुरक्षा के लिए 8 हजार जवान तैनात किए गए हैं.
-
भस्म आरती के बाद बाबा महाकालेश्वर को तिरंगे से सजाया
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भस्म आरती के बाद बाबा महाकालेश्वर शिवलिंग को तिरंगे से सजाया गया है.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: The Baba Mahakaleshwar shivling was decorated with a tricolour after the Bhasma Aarti on the occasion of the 75th Republic Day. pic.twitter.com/PBL3cozL4F
— ANI (@ANI) January 26, 2024
-
दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. दिल्ली की सभी सीमाओं को परेड खत्म होने तक सील कर दिया गया है. जमीन पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के हथियारबंद जवानों को तैनात कर दिया गया है. कई मार्गां पर नाकाबंदी कर दी गई है.
-
गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी देश की सैन्य शक्ति
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान देश की सैन्य शक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा. परेड में आधुनिक हथियारों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां भी निकाली जाएंगी. कार्यक्रम के अंत में भारतीय वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों का फ्लाई पास्ट देखने को मिलेगा.
-
पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखेगा पूर्वोत्तर की लड़कियों का बैंड
उत्तर पूर्व की 45 लड़कियों का एक बैंड पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहा है. लड़कियां 13-15 आयु वर्ग की हैं, जो पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश के हर कोने तक एनसीसी की पहुंच का प्रदर्शन करती हैं.
देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हमेशा की तरह, सभी की निगाहें वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड पर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित की जाएगी. इस साल की परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1,132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था.गणतंत्र दिवस की परेड से लेकर हर बड़ी अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Published On - Jan 26,2024 6:48 AM