अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ललित मोदी की कहानी, साजिद नाडियाडवाला ने किया फिल्म का ऐलान

अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ललित मोदी की कहानी, साजिद नाडियाडवाला ने किया फिल्म का ऐलान

ललित मोदी एक ऐसा नाम हैं, जो अक्सर चर्चा में रहता है. अब ललित मोदी की जिदंगी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. साजिड नाडियावाला ने ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है.

ललित मोदी वो नाम हैं, जिनकी जिंदगी ने दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने IPL को बनाने में अहम भूमिका निभाई, क्रिकेट के बिजनेस को एक नई दिशा दी और इसके बाद दुनिया के सबसे ज्यादा चर्चित लोगों में शामिल हो गए. किसी न किसी वजह से ललित सुर्खियों में आ ही जाते हैं. अब खबरों के मुताबिक, भारतीय खेल और बिजनेस की इस दिलचस्प कहानी का एक अहम अध्याय जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकता है. फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने ललित मोदी की जिदंगी पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है.

जी हां, साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है, क्योंकि ललित मोदी की जिंदगी में कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें फिल्म में दिखाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक, स्नेहा राजानी भी इस प्रोजेक्ट की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: ऑस्कर 2027 में बजेगा मराठी फिल्म गोंधल का डंका, जानिए फिल्म से जुड़ी खास बातें

कौन निभाएगा ललित मोदी का किरदार?

साजिड नाडियाडवाला ने फिल्म बनाने का ऐलान तो कर दिया है. लेकिन अभी फिल्म को लेकर कई जानकारी आनी बाकी है. फिल्म में ललित मोदी का किरदार कौन निभाएगा इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ललित मोदी ने बताया था कि रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर उनका किरदार निभाने में दिलचस्पी रखते हैं. अब फिल्म में किसे कास्ट किया जाता है, ये तो वक्त बताएगा. फिलहाल मेकर्स की पूरी कोशिश फिल्म की स्क्रीनप्ले को मजबूत बनाने पर है. कहानी और स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा.

सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे ललित मोदी

बता दें कि, ललित मोदी की सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा का विषय रही है. दरअसल, ललित मोदी ने साल 2022 में सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं और ऐलान किया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. ललित मोदी ने इसका कारण लंबी दूरी (लॉन्ग डिस्टेंस) को बताया था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More