Ajay Devgn Film: दो-दो एक्टर ने ठुकराई थी अजय देवगन की ये फिल्म, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी पिक्चर, IMDb रेटिंग 7 से ऊपर

Ajay Devgn Film: दो-दो एक्टर ने ठुकराई थी अजय देवगन की ये फिल्म, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी पिक्चर, IMDb रेटिंग 7 से ऊपर

Ajay Devgn Film: अजय देवगन की इस फिल्म को एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़े स्टार ने रिजेक्ट कर दिया था. बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के अलावा इस पिक्चर ने IMDb रेटिंग में भी धूम मचाई थी.

Ajay Devgn Film: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपने 35 साल के करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं. आज हम आपको अजय की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे दो-दो एक्टर ने ठुकरा दिया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में कामयाब हुई थी, जबकि इसकी IMDb रेटिंग भी 7 से ऊपर है.

इसमें अजय देवगन ने सुल्तान मिर्जा नाम का किरदर निभाया था. उनका रोल डॉन हाजी मस्तान से प्रेरित था. फिल्म का डायरेक्शन मिलन लुथरिया ने किया था.

अजय के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा और इमरान हाशमी जैसे एक्टर्स भी थे. लेकिन, उनकी एंट्री संजय दत्त और इरफान खान के फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद हुई थी.

पहले फिल्म संजय दत्त और इरफान खान को ऑफर हुई थी. हालांकि दोनों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई की IMDb रेटिंग 7.4 है.