दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, 3 का रेस्क्यू; मलबे में 12 लोग अब भी दबे
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में करीब चार मंजिला इमारत ढह गई. मलबे से 3 लोगों को पहले ही रेस्क्यू करवा लिया गया था. कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं.
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां करीब चार मंजिला इमारत ढह गई. इमारत के ढहने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया. जनता मजदूर कॉलोनी में यह इमारत अवैध रूप से बनी थी, जोकि 30-35 गज में बनी था. बताया जा रहा है कि 3 लोगों को पहले ही रेस्क्यू करवा लिया गया था. अब भी करीब 12 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई परिवार मौजूद थे. दमकल विभाग के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास सीलमपुर इलाके में इमारत के ढहने की सूचना मिली थी. इमारत के ढहने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया.
यह इमारत अवैध रूप से बनी थी
वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं. स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में सहायता कर रहे हैं. मलबे से लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के पीछे पानी का रिसाव हो रहा था. नींव कमजोर हो गई थी.
#WATCH | Delhi: Additional DCP, North-East District, Sandeep Lamba says, “We received a call around 7:30 am about a three-story building collapse in Gali No. 5 in the Welcome area. 7 members of a family who lived here, have been rescued. The operation to rescue others is https://t.co/YC4dTKqtub pic.twitter.com/YOUP7PXbur
— ANI (@ANI) July 12, 2025
इलाका पूरी तरह से सील
फिलहाल राहत और बचाव के काम में किसी तरह की बाधा से बचने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. वहीं पुलिस मकान के मालिक की तलाश में जुट गई है. प्रशासन की ओर से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बता दें कि बीते कल आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की घटना सामने आई थी. आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए टनल निर्माण क्षेत्र में जर्जर इमारत ढह गई थी. हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी.
ये भी पढ़ें:पुरानी गाड़ियों के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए सरकार आतिशी ने CM रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी



