Subedaar का फैन हुआ ‘किंग’, अनिल कपूर की तारीफ में शाहरुख खान ने बांधे पुल
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है. ओटीटी पर आते ही इसने धूम मचा दी है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. अब शाहरुख खान ने भी 'सूबेदार' देख ली है और अनिल कपूर की तारीफों में पुल बांध दिए हैं.
Shah Rukh Khan on Subedaar: बॉलीवुड के ‘झकास’ अनिल कपूर एक बार फिर छा गए. इस वक्त हर तरफ उनकी फिल्म ‘सूबेदार’ की बात हो रही है. अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ अमेजन प्राइम पर आ गई है और आते ही इसने चारों तरफ हल्ला मचा दिया है. इस मूवी में अनिल कपूर मूंछ वाले गुस्सैल फौजी के अवतार में नजर आए और उनका ये अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है. ऑडियंस से भी ‘सूबेदार’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी ‘सूबेदार’ देख डाली है. इतना ही नहीं, एक्टर ने अनिल कपूर की तारीफों में पुल बांध दिए.
अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में 70 साल की उम्र में भी अनिल कपूर के अंदर जो एनर्जी नजर आई है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. जब एक तरफ हर कोई सूबेदार की बात कर रहा है, तो भला किंग खान कैसे पीछे रह जाते. शाहरुख खान ने भी ये फिल्म देख डाली और अनिल कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की.
शाहरुख खान को भाई सूबेदार
शाहरुख खान ने अपने X अकाउंट पर ‘सूबेदार’ का एक रिव्यू शेयर किया. एक्टर ने लिखा, ” सूबेदार को बहुत एंजॉय किया. अनिल पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि वो अपना सब कुछ देंगे – एक सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस. काम के प्रति उनका डेडिकेशन इंस्पायरिंग है और एक्शन बहुत अच्छा था. आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक, राधिका मदान – हर किरदार को खास तरीके से बनाया गया था और आप सभी ने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी. बहुत बढ़िया सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम… ढेर सारा प्यार.”
यह भी पढ़ें – 70 की उम्र में अनिल कपूर का खूंखार एक्शन, क्या सूबेदार में है नायक वाला दम?
Thoroughly enjoyed #Subedaar. Can always count on @AnilKapoor to give it his all – a restrained yet effective performance. His dedication to the craft is inspiring and the action was so good!!! #AdityaRawal, #SaurabhShukla, #MonaSingh, #FaisalMalik, #RadhikaMadan – each
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 7, 2026
शाहरुख खान ने ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ करने के साथ ही पूरी टीम की भी तारीफ की. एक्टर ने पूरी स्टारकास्ट का नाम लेते हुए इस फिल्म पर प्यार लुटाया. इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के काम की भी सराहना की. शाहरुख खान के इस रिव्यू के बाद अनिल कपूर ने उनका शुक्रिया भी अदा किया.
Shah Rukh, so happy you saw Subedaar. Your words mean a lot to all of us especially coming from someone who has given audiences so much love and magic through cinema over the years. Makes this more special for all of us.



