King Movie Music Rights Deal Update: रिलीज से पहले शाहरुख खान की ‘किंग’ रचेगी इतिहास ! इतने करोड़ में बिक सकते हैं म्यूजिक राइट्स

King Movie Music Rights Deal Update: रिलीज से पहले शाहरुख खान की ‘किंग’ रचेगी इतिहास ! इतने करोड़ में बिक सकते हैं म्यूजिक राइट्स

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले ही उनकी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म चर्चा में आ गई है. जानकारी के मुताबिक, इसके म्यूजिक राइट्स की डील करोड़ों में बिकने के लिए तैयार है.

शाहरुख खान की हर एक फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. अभिनेता इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं जो एक एक्शन थ्रिलर होगी. रिलीज से पहले ही ये फिल्म सुर्खियों में आ गई है, क्योंकि जानकारी के मुताबिक इसके म्यूजिक राइट्स को लेकर एक बड़ी डील की अपडेट सामने आ रही है.

शाहरुख खान की फिल्में आते ही छा जाती हैं. उनकी इस फिल्म से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि ये एक बड़े बजट की मूवी होगी, फिलहाल अगर ये राइट्स बिक जाते हैं तो रिलीज से पहले ही ‘किंग’ के लिए एक धमाकेदार डील होगी.

म्यूजिक राइट्स की डील पर अपडेट

शाहरुख खान की ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स की डील इस समय की सबसे महंगी डील्स में से एक हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डील तकरीबन 50 करोड़ की हो सकती है. इस तरह से रिलीज से पहले ही फिल्म नया इतिहास रच सकती है और इसे लेकर बड़े लेवल पर बातचीत जारी है. जानकारी के मुताबिक फिल्म का म्यूजिक, सचिन सांघवी, सचिन-जिगर, अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

डील नहीं हुई है फाइनल

शाहरुख खान की किंग के म्यूजिक राइट्स को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है. उसे लेकर जी एंटरप्राइजेज के MD और CEO ने पुनीत गोयनका एक एंटरटेनमेंट मैगजीन से कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, “मैं कीमत के बारे में कोई कमेंट नहीं कर रहा. हम बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई डील पक्की नहीं हुई है.”

उन्होंने आगे कहा, “बड़े स्तर पर देखें तो मुझे लगता है कि म्यूजिक सबसे अच्छे फ्यूचर वाली इंडस्ट्री में से एक है, क्योंकि संगीत हमेशा चलने वाला (एवरग्रीन) होता है, जबकि दूसरे कंटेंट की एक उम्र तय होती है, मैं लोगों से हमेशा कहता रहता हूं कि जी म्यूजिक ने अपने सात साल से ज्यादा के सफर में प्रोड्यूसर्स को जितना एक्स्ट्रा पैसा दिया है उतना किसी भी दूसरी म्यूजिक कंपनी ने मिलकर भी नहीं दिया होगा. जब हम पैसे कमाते हैं, तो हमें उसे दूसरों के साथ बांटना अच्छा लगता है.”

‘किंग’ कब होगी रिलीज

‘पठान’ के बाद ‘किंग’ के लिए शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर से साथ काम किया है. 20 दिसंबर 2026 को किंग सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, फाहिम फाजिल, राघव जुयाल, अनिल कपूर,अरशद वारसी और रानी मुखर्जी, मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: मुझे नहीं लगता मेरा काम अभी हुआ है लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ना रिसीव करने पर बोले नसीरुद्दीन शाह

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More