Allu Arjun Raaka: शाहरुख खान को भी ‘राका’ का इंतजार, अल्लू अर्जुन के लिए लिखी दिल की बात

Allu Arjun Raaka: शाहरुख खान को भी ‘राका’ का इंतजार, अल्लू अर्जुन के लिए लिखी दिल की बात

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर 'राका' के नाम से एक फिल्म बना रहे हैं. फैंस उनकी इस फिल्म के लिए एक्साटइटेड हो गए हैं. फैंस के साथ-साथ शाहरुख खान को इस फिल्म का इंतजार है. उन्होंने अल्लू अर्जुन के लिए एक पोस्ट शेयर किया है.

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन ने 8 अप्रैल को अपने 44वें बर्थडे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म के नाम का ऐलान किया, जिसे वो शाहरुख खान की ‘जवान’ वाले डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर बना रहे हैं. फिल्म तो पहले ही अनाउंस हो चुकी थी, पर अब अल्लू अर्जुन ने बताया कि उनकी इस साई-फाई एक्शन फिल्म का नाम ‘राका’ होने वाला है. उन्होंने बर्थडे पर बस ‘राका’ का पोस्टर शेयर किया और फिर उसके बाद इस फिल्म को लेकर हर तरफ माहौल बन गया. फैंस तो फैंस शाहरुख को भी अल्लू अर्जुन का लुक काफी पसंद आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें भी इस फिल्म का इंतजार है.

‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं. आंखों में काजल है. लंबी दाढ़ी है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने अल्लू अर्जुन को बर्थडे की बधाई भी दी और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की. SRK ने X पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अल्लू अर्जुन. पोस्टर काफी दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह. आप लोगों ने मिलकर जो बनाया है, उसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. इस अनुभव को एटली के शब्दों में कहूं तो Mass masss massss.”