Box Office: टॉक्सिक पर भारी पड़ा शनिवार, और घट गई यश की फिल्म की कमाई, कितना हुआ कलेक्शन?

Box Office: टॉक्सिक पर भारी पड़ा शनिवार, और घट गई यश की फिल्म की कमाई, कितना हुआ कलेक्शन?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुकी है. लेकिन फिल्म की लगातार घटती कमाई चिंता का विषय बनी हुई है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई और घटी है.

Toxic Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. इस फिल्म ने काफी अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. अब तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट दर्ज की गई है. अगर ऐसा ही रहा तो वीकडेज में इस फिल्म के लिए 10 करोड़ तक कमाना भी मुश्किल हो सकता है. तीसरे दिन टॉक्सिक ने 26.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो टॉक्सिक फिल्म ने सिनेमाघरों में ओपनिंड डे पर 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 26.60 करोड़ रुपये का रहा था. अगर इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 3 दिनों का कुल कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये का हो चुका है.

दुनियाभर में 3 दिन में टॉक्सिक ने कितने कमाए?

टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 3 दिनों में 197.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 23.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये का हो चुका है. देखने वाली बात होगी कि रविवार को ये फिल्म कितनी कमाई कर के दिखाती है.

ये भी पढ़ें- Awarapan 2: टॉक्सिक को टक्कर देने के लिए आवारापन 2 मेकर्स लाए बड़ा OFFER, ऑडियंस की मौज

500 करोड़ का भारी-भरकम बजट

टॉक्सिक फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ का बताया जा रहा है. जब फिल्म आने वाली थी तो ऐसा लग रहा था कि ये आसानी से 1000 करोड़ कमा लेगी. केजीएफ चैप्टर 2 के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला था और ये फिल्म आसानी से 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर ले गई थी. लेकिन टॉक्सिक की कमाई में तो दूसरे दिन से ही गिरावट देखने को मिल रही है. इसका कलेक्शन सही नहीं जा रहा है. अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिल्म के लिए बजट निकालना भी मुश्किल साबित हो सकता है.

यश की टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वहीं फिल्म में यश के अपोजिट, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा नजर आई हैं. टॉक्सिक का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे. लेकिन फिल्म को अच्छे व्यूज नहीं मिल रहे हैं और इसकी कमाई लगातार घट रही है. ऐसे में खराब वर्ड ऑफ माउथ इसका सीन बिगाड़ सकता है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More