Spider Man Film: 10 दिन में पार किए 450 करोड़ रुपये, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ध्वस्त कर डाले सारे रिकॉर्ड्स
हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में रिलीज के 10 दिन पूरे कर चुकी है. इस फिल्म की कमाई अच्छी जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अचंभित कर देने वाली कमाई कर के दिखाई है.
Spider Man Brand New Day Box Office: हॉलीवुड फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. 2025 में भी 3-4 हॉलीवुड फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया था. वहीं दूसरी तरफ 2026 में भी कुछ हॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने बेहतर कलेक्शन कर के दिखाया है. लेकिन हाल ही में आई फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने अपने कलेक्शन से सभी को चकित कर दिया है.
भारत में तो फिल्म अच्छा कलेक्शन कर ही रही है साथ ही विदेशों में भी इसकी दमदार कमाई जारी है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने भारत में कितनी कमाई कर ली है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना जा रहा है.
भारत में स्पाइडर मैन ने कितने कमाए?
भारत में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ऐसी कमाई की है जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी. फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को 31 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए हैं. ये अपने आप में चौंकाने वाली बात है. फिल्म से रविवार को भी अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 380.75 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 455.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म कल या परसो तक 500 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर ले जाएगी.
ये भी पढ़ें- Ajay Devgn New Movie: 2027 में अजय देवगन का बड़ा धमाका, किल के डायरेक्टर संग एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ
कितना हुआ स्पाइडर मैन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं. इस फिल्म ने दुनियाभर में 10 दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म का कुल कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 14,500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. 10 दिन में इतना कलेक्शन बता रहा है कि इस फिल्म को कितना तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने भारत में तो लगभग सारी हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं वहीं अब इसकी नजरें वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में नए रिकॉर्ड सेट करने की ओर हैं. हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है. ऐसे में स्पाइडर मैन के पास बाजी मारने का सुनहरा मौका है.




