तनीषा मुखर्जी ने शादीशुदा पुरुषों से अफेयर करने वाली महिलाओं पर साधा निशाना, बोलीं- ये फेमिनिज्म नहीं है
तनीषा मुखर्जी ने एक्स पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने शादीशुदा मर्दों से अफेयर करने वाली महिलाओं को गलत बताया है. अब लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वैसे तो फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं. लेकिन अपनी राय रखना नहीं भूलती हैं. इस वक्त एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. दरअसल, तनीषा ने शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर रखने वाली महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. तनीषा ने कहा कि ऐसी महिलाएं फेमिनिस्ट नहीं हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं के खिलाफ हैं.
उन्होंने ऐसी महिलाओं को ईविल यानी गलत बताते हुए यह भी सवाल उठाया कि क्या उन्हें बच्चों के लिए रोल मॉडल माना जाना चाहिए. उनके इस बयान पर कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि तनीषा के इस बयान पर किसने क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: फैन ने की रशियन एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने की मांग, शाहरुख खान बोले- ऐसी गुजारिश पहली बार सुनी
तनीषा ने किया एक्स पर पोस्ट
तनीषा ने एक्स पर लिखा, मेरे विचार- जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर करती हैं, वे फेमिनिस्ट नहीं हैं. बल्कि वे महिलाओं के खिलाफ हैं! क्योंकि किसी के पति के साथ रहना उसकी पत्नी का अपमान करना है. इसके लिए पुरुष भी जिम्मेदार है. उसमें चरित्र की कमी है और जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के पीछे जाती हैं, वे बस गलत हैं. उन्हें हमारे बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं होना चाहिए. मैंने जो कहा, वो कहा.”

तनीषा के बयान पर लोगों की राय
तनीषा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय रखी है. एक एक्स यूजर ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए लिखा, बिल्कुल, जो भी जानबूझकर किसी की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करता है, उसे उसके जेंडर की परवाह किए बिना सवालों के घेरे में लाया जाना चाहिए. मेरी सलाह है कि शादीशुदा लोगों से दूर रहें. इतनी बड़ी आबादी है, मुझे पूरा भरोसा है कि हम सभी को कोई न कोई सिंगल इंसान मिल सकता है.
पत्रकार रिचा लखेड़ा जताई असहमति
हालांकि, पत्रकार रिचा लखेड़ा ने तनीषा की बात से असहमति जताई है. उन्होंने लिखा-तो आपके पास उसके लिए चरित्र की कमी कहने से ज्यादा कुछ नहीं है. लेकिन वह महिला ईविल है और रोल मॉडल बनने के लायक नहीं है. उस लड़की ने कोई वादा नहीं किया था. उसने कोई वचन नहीं तोड़ा. पति ही वह इंसान है, जो शादी के मंडप में खड़ा हुआ, उसने वचन लिए और फिर उन्हें तोड़ दिया. इसे सिर्फ चरित्र की कमी कहना सही नहीं है. यह असली धोखा है. बस.
रिचा ने आगे कहा कि दूसरी महिला को ज्यादा दोष देने से उस शख्स की जिम्मेदारी कम हो जाती है, जिसने शादी के समय वफादारी का वादा किया था. उन्होंने लिखा, दूसरी महिला को ईविल कहना और वादा तोड़ने वाले पति को सिर्फ वह भी परफेक्ट नहीं है कहकर छोड़ देना कोई बाउंड्री नहीं है. यह ऐसी सोच है जिसमें पुरुषों को कमजोर पड़ने वाला बताया जाता है और महिलाओं को विलेन बना दिया जाता है. जिस इंसान ने वफादारी का वादा किया था और फिर उसे तोड़ दिया, असल में उसी ने उस रिश्ते का अपमान किया है. इस बात को भी उतनी ही मजबूती से कहा जाना चाहिए.
तनीषा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा मुखर्जी आखिरी बार 2023 में झलक दिखला जा 11 में नजर आई थीं. फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म कोड नेम अब्दुल थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर में नजर आएंगी.




