Jana Nagagan को मिला A सर्टिफिकेट? रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, इन दो तारीखों पर अटका मामला
Thalapathy Vijay Jan Nayagan: थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ऐसी खबर सामने आई है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी रिलीज के लिए दो तारीखों पर बात चल रही है.
Jan Nayagan Release Date Update: थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म की रिलीज डेट टली, फिर इससे जुड़े विवादों ने इसकी राह और मुश्किल बना दी. ऐसे में लोगों की नजरें लगातार इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी. अब इसकी रिलीज डेट को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म को कथित तौर पर CBFC से सर्टिफिकेट मिल गया है. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इसकी रिलीज के लिए 23 जुलाई या 30 जुलाई की तारीख पर चर्चा चल रही है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है.
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ पहले पोंगल 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई. इसी बीच फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने भी मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. इसके अलावा, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में देरी की चर्चाओं के चलते भी फिल्म की रिलीज अटकी रही. हालांकि, अब खबर है कि इसका सर्टिफिकेशन प्रोसेस लगभग पूरी हो चुका है और फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है.
जन नायकन को मिला सर्टिफिकेट?
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के काफी करीब लग रही है. ताजा खबरों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कंफर्मेशन का इंतजार है. इंडस्ट्री की मानें तो कि अगले हफ्ते डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ एक अहम बैठक होने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में फिल्म की रिलीज स्ट्रेटेजी और रिलीज डेट फाइनल करने पर बात होगी.
यह भी पढ़ें – थलपति विजय की वो फिल्म जिसका फर्स्ट लुक तो आया, पर शूटिंग शुरू होने से पहले ही लग गया ताला
दो तारीखों पर फंसा पेंच
फिलहाल, ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए 23 जुलाई और 30 जुलाई पर बात चल रही है. मगर अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म के सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक के बाद जल्द ही ‘जन नायकन’ पर कोई फैसला लिया जा सकता है.




