The Traitors: अपने पति को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था… श्वेता तिवारी का ‘द ट्रेटर्स 2’ में बड़ा खुलासा, VIDEO वायरल

The Traitors: अपने पति को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था… श्वेता तिवारी का ‘द ट्रेटर्स 2’ में बड़ा खुलासा, VIDEO वायरल

The Traitors: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. इस सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा ले रही हैं. अब नए प्रोमो में अपने एक्स हसबैंड पर तंज कसा है.

The Traitors: ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 की 13 अगस्त 2026 को शुरुआत होने जा रही है. यह पॉपुलर रियलिटी शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इसे करण जौहर ही होस्ट करने वाले हैं. हाल ही में शो से 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है, जिसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती समेत कई एक्टर्स शामिल हैं. अब शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक ही टेबल पर बैठे दिख रहे हैं. इस बार श्वेता तिवारी भी शो का हिस्सा हैं, जो नए प्रोमो में कहती हुई दिख रही हैं कि- ”अपने पति को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था.” अब इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया है. क्योंकि श्वेता तिवारी के दोनों एक्स हसबैंड ने उन पर ही अफेयर का आरोप लगाया था.

दरअसल श्वेता तिवारी की कुल दो शादियां हुई हैं. उनकी दोनों शादियां असफल रहीं और दोनों से अब तलाक हो चुका है. जहां राजा चौधरी से 23 दिसंबर 1998 को शादी हुई थी. साथ ही साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे और 2012 में उनका तलाक हो गया. इस शादी से उनकी बेटी पलक हैं. वहीं, 13 जुलाई 2013 में अभिनव कोहली से शादी की और साल 2019 के आसपास आपसी अनबन हुई, जिसके बाद विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम रेयांश कोहली है.

नए प्रोमो में श्वेता ने क्या कुछ कहा?

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 के नए प्रोमो में करण जौहर बोलते दिखे- पिछला सीजन देखने के बाद भी यहां आने की हिम्मत कर ली. मैं बोलूंगा गट्स तो है. जिसमें मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि- यह वाला फेक रियलिटी शो में फेक बनना है. तो मल्लिका शेरावत कहती हैं- इस शो में सच जरूरी नहीं है, कन्विंसिंग होना जरूरी है. तो करण जौहर बोलते दिखे- झूठ पकड़ने में आप माहिर नहीं हो सकती. तो श्वेता तिवारी कहती दिखीं- ”अपने पति को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था.” वहीं, क्रिस्टल भी शॉकिंग रिएक्शन देती नजर आ जाती हैं. हर कंटेस्टेंट्स टास्क करते हुए नजर आते हैं.

दरअसल श्वेता तिवारी लगातार फिल्मों और ओटीटी पर काम कर रही हैं. अब एक बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं, जहां एक्ट्रेस को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं. श्वेता तिवारी इस शो में कितने दिन अपने माइंड गेम से चल पाती हैं, यह देखने वाली बात होगी. क्योंकि हसबैंड को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More