Tiger Shroff Firing Update: पल्सर बाइक से आए थे, लोकल ट्रेन से हुए फरार… टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले दो आरोपियों की तस्वीर आई सामने

Tiger Shroff Firing Update: पल्सर बाइक से आए थे, लोकल ट्रेन से हुए फरार… टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले दो आरोपियों की तस्वीर आई सामने

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस की 15 टीमें इस मामले की तफ्तीश में जुटी हैं. अब इस घटना का सबसे अहम सुराग पुलिस के हाथ लगा है. आरोपियों की बाइक जब्त कर ली गई है और उनकी फोटो भी सामने आ गई है.

Tiger Shroff Incident Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फायर इंसिडेंट में अब पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है. पुलिस ने आरोपियों की बाइक जब्त कर ली है. साथ ही टाइगर पर हमला करने वाले दो आरोपियों की तस्वीर भी सामने आ गई है. सूत्रों की मानें तो फायरिंग के बाद हमलावरों ने अपनी पल्सर बाइक को विलेपार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा और लोकल ट्रेन से भाग निकले. जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है जो सेकंड हैंड बताई जा रही है. मुंबई पुलिस की 15 टीमें जांच में जुटी हैं और क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है.

मुंबई पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में उनके ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी. इस घटना में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. ड्राइवर फिरदौस का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जुहू पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के संबंध में इन तीनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

Tiger Shroff Shooter

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले हमलावरों की तस्वीर

जैकी श्रॉफ का आया रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. वहीं फैंस भी एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की टीम की ओर से इस मामले को लेकर अपडेट भी आया है. उन्होंने कहा है कि टाइगर अब ठीक हैं. वहीं टाइगर की हेल्थ का जायजा लेने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे. उन्होंने ये आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा. फिलहाल क्राइम ब्रांच समेत मुंबई पुलिस की 15 टीमें मामले की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- शाम 7 बजे, गोलियों की तड़तड़ाहट, हिरासत में संदिग्ध टाइगर श्रॉफ पर हमले से हिली मायानगरी, पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

क्या है पूरा मामला?

18 अक्टूबर 2026 को रविवार शाम टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे. कार के अंदर से वे फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. इस दौरान ही उनपर अचानक अज्ञात हमलावरों ने बैक टू बैक फायरिंग कर दी और मौके पर बाइक से फरार हो गए. हमले में टाइगर का ड्राइवर फिरदौस जख्मी हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं टाइगर को सीधे गोली तो नहीं लगी लेकिन कांच का टुकड़ा लगने से उनके दाए हाथ में मामुली चोट आई है.

जयप्रकाश सिंह
जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More