IND vs NZ 2nd Test Live: भारत के खिलाफ लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 77 रन, एक विकेट का नुकसान

IND vs NZ 2nd Test Live: भारत के खिलाफ लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 77 रन, एक विकेट का नुकसान

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 1 Live: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेलना है. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 27 Nov 2026 05:47 AM (IST)

    भारत के खिलाफ पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 77/1

    दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, लंच तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं. लंच ब्रेक के समय कप्तान टॉम लैथम 42 रन बनाकर खेल रहे थे. लंच के ठीक पहले, अपना पहला टेस्ट खेल रहे गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे (31 रन) को आउट कर दिया.इससे पहले, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में केवल एक बदलाव किया गया. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ.

    संक्षिप्त स्कोर: न्यूजीलैंड पहली पारी: 26 ओवर में 77/1 (टॉम लैथम 42 रन पर खेल रहे हैं, डेवोन कॉनवे 31 रन; गुरनूर बराड़ 1/18).

  • 27 Nov 2026 05:35 AM (IST)

    पहले घंटे में भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली सफलता

    हेगली ओवल की हरी-भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बावजूद भारत पहले घंटे में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका. भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों पर पर्याप्त दबाव बना पाए.

  • 27 Nov 2026 04:54 AM (IST)

    केएल राहुल ने लाथम का कैच छोड़ा

    15वें ओवर में आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंद पर टॉम लाथम को जीवनदान मिला. ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ से थोड़ी छोटी गेंद पर लाथम ने मिड-ऑन और मिडविकेट की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप की ओर चली गई. वहां खड़े केएल राहुल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई. वह दो बार गेंद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके. शुभमन गिल ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया

  • 27 Nov 2026 04:03 AM (IST)

    न्यूजीलैंड की पारी शुरू, बाल बाल बचे कप्तान टॉम लाथम

    न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम बाल बाल बचे. बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाथम के पैर पर लगी. फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन लाथम ने डीआरएस लिया और रिव्यू में दिखा कि गेंद आउटसाइड लेग पिच हो रही थी और लाथम बच गए.

  • 27 Nov 2026 03:34 AM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह.

    न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.

  • 27 Nov 2026 03:32 AM (IST)

    भारतीय टीम के लिए गुरनूर बराड़ का टेस्ट डेब्यू

    भारतीय टीम के लिए गुरनूर बराड़ अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 321वें खिलाड़ी बनेंगे. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी.