SMAT 2026: क्रुणाल पंड्या के साथ मैदान पर हुई शर्मनाक हरकत, फैन ने फेंका जूता, Video

SMAT 2026: क्रुणाल पंड्या के साथ मैदान पर हुई शर्मनाक हरकत, फैन ने फेंका जूता, Video

Krunal Pandya Viral Video: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के बीच क्रुणाल पंड्या का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फैन उनपर जूता फेंकता हुआ नजर आ रहा है.

Krunal Pandya Viral Video: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के दौरान एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बड़ौदा और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले के बाद जब बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या फैंस को ऑटोग्राफ देने के लिए बाउंड्री रोप के पास पहुंचे, तो एक फैन ने उन पर जूता फेंक दिया. इस घटना में क्रुणाल बाल-बाल बच गए. हालांकि, शुरुआत में गुस्सा जाहिर करने के बावजूद भारतीय ऑलराउंडर ने काफी संयम और खेल भावना का परिचय देते हुए वहां मौजूद बाकी फैंस को निराश नहीं किया.

पहले जूते को पकड़ने की कोशिश, फिर बाल-बाल बचे

यह पूरी घटना उस समय हुई जब क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा की टीम ने झारखंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. मैच खत्म होने के बाद क्रुणाल बाउंड्री लाइन के पास इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन करने और ऑटोग्राफ देने के लिए आगे बढ़े. जैसे ही उन्होंने बाउंड्री रोप पार की, भीड़ में से एक फैन ने अपना एक जूता उनकी ओर फेंक दिया, जिसे क्रुणाल ने लपकने की कोशिश भी की.