Asia Cup Rising Stars: 3 मैचों में दूसरी फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की लगाई क्लास, सेलेक्टर्स को दिया बड़ा संदेश
Abhishek Sharma, Asia Cup Rising Stars: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में अर्धशतकी पारी खेली. उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की क्लास लगाई.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले से एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में एक शानदार पारी देखने को मिली. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने इंडिया ए के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी. (PHOTO PTI)
अभिषेक ने पारी की शुरुआत करते हुए युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 80 रनों की तेजतर्रार साझेदारी की, जिससे श्रीलंका-ए के गेंदबाज शुरुआत में ही बैकफुट पर चले गए. वैभव के आउट होने के बाद भी अभिषेक ने रन गति को कम नहीं होने दिया और कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 159 रनों तक पहुंचाया. हालांकि, इसी स्कोर पर एक और बड़ा शॉट खेलने कोशिश में वो कैचआउट होकर पवेलियन लौट गए. (PHOTO PTI)
मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला यह दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए के खिलाफ भी अभिषेक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों पर 70 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े थे. यानी वो 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. (PHOTO PTI)
भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट की इन दो बेहतरीन पारियों के जरिए यह साबित कर दिया है कि वो 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट में भी लंबी और मैच-जिताऊ पारियां खेलने की पूरी क्षमता रखते हैं. (PHOTO PTI)



