18 घंटे की यात्रा का कोई मतलब नहीं… ट्रंप ने रद्द किया विटकॉफ और कुशनर का पाकिस्तान दौरा

18 घंटे की यात्रा का कोई मतलब नहीं… ट्रंप ने रद्द किया विटकॉफ और कुशनर का पाकिस्तान दौरा

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने 18 घंटे की यात्रा को बेकार बताया और कहा कि ईरान सीधे अमेरिका से संपर्क करे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास सभी निर्णायक शक्तियां हैं. इसलिए प्रतिनिधियों के इस्लामाबाद जाने की कोई जरूरत नहीं है.

पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता पर फुलस्टॉप लग गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने विटकॉफ और कुशनर का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा है कि 18 घंटे की यात्रा का कोई मतलब नहीं. ईरान जब चाहे हमसे फोन पर बात करे. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के लिए पाकिस्तान की 18 घंटे की उड़ान भरने का कोई मतलब नहीं है. ईरान के साथ जंग में अमेरिका के पास सभी निर्णायक शक्तियां मौजूद हैं.ईरानी जब चाहें अमेरिका को फोन कर सकते हैं. इस्लामाबाद जाने के लिए तैयार हो रहे प्रतिनिधिमंडल से मैंने कहा- आप वहां जाने के लिए 18 घंटे की उड़ान नहीं भर सकते.

इस्लामाबाद से ओमान रवाना हुए अरागची

ट्रंप ने कहा, हमारे पास सभी विकल्प हैं. ईरान जब चाहे हमें फोन कर सकता है. आप अब 18 घंटे की उड़ान भरने के बाद वहां जाकर बेकार की बातें नहीं करेंगे. यात्रा में बहुत ज़्यादा समय बर्बाद होता और काम भी बहुत ज़्यादा था. इसके अलावा उनके (ईरान) नेतृत्व के भीतर ही ज़बरदस्त आपसी कलह और भ्रम की स्थिति है. किसी को नहीं पता कि असल में बागडोर किसके हाथ में है. सारे पत्ते हमारे हाथ में हैं, उनके पास कुछ भी नहीं!

अरागची ने रखीं 10 शर्तें

बता दें कि इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के बाद ओमान रवाना हो चुके हैं. पाकिस्तान से रवाना होने से पहले अरागची ने बातचीत करने के लिए अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखी हैं. ईरान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा. इस बीच बड़ा सवाल है- अगर ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका से बातचीत नहीं करनी थी तो अरागची इस्लामाबाद क्यों पहुंचे. इसको लेकर ईरान और अमेरिका की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आए.

अरागची की पाकिस्तान यात्रा का एजेंडा

पाकिस्तान आने से पहले अरागची ने कहा था कि वो इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा शुरू कर रहे हैं. इसका मकसद द्विपक्षीय मामलों पर तालमेल बनाना है. यानी ये संदेश देने की कोशिश हुई कि अरागची की यात्रा का एजेंडा अमेरिका से बातचीत नहीं है. ईरान ने साफ किया कि धमकी और दबाव के बीच अमेरिका से सीधी वार्ता संभव नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- क्या पीस टॉक पर लग गया फुलस्टॉप? US डेलिगेशन से बात किए बिना ओमान चले गए अरागची

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More