33 हजार बजट सिर्फ दो कलाकार… इस डायरेक्टर ने फोन से बना डाली 80 मिनट लंबी फिल्म, लोग हुए हक्का-बक्का

33 हजार बजट सिर्फ दो कलाकार… इस डायरेक्टर ने फोन से बना डाली 80 मिनट लंबी फिल्म, लोग हुए हक्का-बक्का

जहां बॉलीवुड में फिल्मों का बजट करोड़ों में होता है, वहीं 'तुम्बाड' फेम डायरेक्टर अनिल राही बर्वे ने सिर्फ 33 हजार रुपये में पूरी हॉरर फिल्म बना दी. उनकी नई फिल्म 'मन पिशाच' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

आज के दौर में जहां बॉलीवुड में फिल्मों का बजट सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं एक डायरेक्टर ने महज 33 हजार रुपये में पूरी फिल्म बनाकर सबको हैरान कर दिया है. यह कारनामा किया है हॉरर फिल्म तुम्बाड को डायरेक्टर करने वाले अनिल राही बर्वे ने, जिनकी नई फिल्म ‘मन पिशाच’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी है. सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर है कि इतनी कम लागत में भी एक पूरी हॉरर फिल्म तैयार कर दी गई.

अनिल राही बर्वे पहले भी अपने अनोखे और एक्सपेरिमेंटल सिनेमा के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्म ‘तुम्बाड’ को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था और समय के साथ ये एक कल्ट फिल्म बन गई. अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘मन पिशाच’ के साथ एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां आमतौर पर एक फिल्म बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, वहीं बर्वे ने ये फिल्म सिर्फ 33 हजार रुपये में तैयार कर दी है.

ट्रेलर हो गया है रिलीज

फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है और इसमें डरावना माहौल साफ नजर आता है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्राचीन मंदिर की खोज में निकलता है. लेकिन, उसकी ये यात्रा धीरे-धीरे एक भयावह अनुभव में बदल जाती है. ट्रेलर में भूत-प्रेत और रहस्यमयी शक्तियों की झलक दिखाई देती है, जो इसे एक इंटेंस हॉरर अनुभव बनाती है. यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि इसके सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं.

80 मिनट की है फिल्म

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को बनाने के लिए किसी बड़े स्टूडियो या भारी भरकम इक्यूपमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया. डायरेक्ट ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए बताया है कि ये लगभग 80 मिनट की फिल्म को घर के कंप्यूटर पर तैयार किया गया. इसमें केवल दो कलाकार नजर आएंगे, जो कि यानिया भारद्वाज और दीपक दामले हैं. कलाकारों की परफॉर्मेंस को मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया, जबकि फिल्म के विजुअल्स तैयार करने के लिए फोटोशॉप, जनरेटिव एआई टूल्स और आफ्टर इफेक्ट्स जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया.

Mann Pishach Movie Trailer (1)

ये भी पढ़ें- गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17 से लेकर 12 लाख की एंटीक घड़ी तक, पाकिस्तान से संजय दत्त को मिला लग्जरी गिफ्ट, वीडियो हो रहा वायरल

लोगों से किया सवाल

अनिल राही बर्वे का कहना है कि इस एक्सपेरिमेंट के पीछे उनका एक बड़ा सवाल था, क्या लिमिटेट चीजें होने के बावजूद एक फिल्ममेकर अकेले के दम पर पूरी फिल्म बना सकता है? उनके मुताबिक, इसके लिए सिर्फ कल्पना, जुनून और थोड़े से तकनीकी टूल्स की जरूरत होती है. अगर उनकी ये फिल्म किसी संघर्ष कर रहे कलाकार या फिल्ममेकर को इंस्पायर करती है, तो वो इसे अपनी सबसे बड़ी सफलता मानेंगे. यही वजह है कि ‘मन पिशाच’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि कम बजट में बड़े सपने देखने की एक मिसाल बनकर सामने आ रही है.