7000 करोड़ रुपये का हर्जाना…अमेरिकी AI कंपनी के खिलाफ एक्शन में उर्वशी रौतेला
बॉलीवड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. उनकी टीम ने कंपनी पर बिना इजाजत एक्ट्रेस के नाम, फोटोज और वीडियो के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैशन, बयानों और सोशल मीडिया पर किए गए दावों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. अब एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि वो अमेरिका की एक AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हैं, जिसमें हर्जाने की मांग भी शामिल है. उन्होंने जो रकम बताई है वो 7000 करोड़ रुपये है.
उर्वशी की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कही. कंपनी पर बिना इजाजत उर्वशी का नाम, तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप है. टीम ने ये भी कहा कि कंपनी ने उर्वशी के नाम का इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की कमाई की है. हालांकि, पोस्ट में किसी का कंपनी का नाम नहीं लिखा गया है.
उर्वशी रौतेला की टीम का बयान
29 सितंबर को उर्वशी रौतेला की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा गया, “हम लॉस एंजेलिस की कंपनी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. इसमें हर्जाने की मांग भी शामिल है, जिसका अनुमान फिलहाल 7 हजार करोड़ लगाया जा रहा है. आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत उर्वशी के नाम, फोटोज और वीडियो का इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की कमाई की है. अपनी AI कंपनी बनाएं, अपना ब्रांड बनाएं, लेकिन जब तक आपके पास इजाजत न हो, उर्वशी का नाम अपने बिजनेस से दूर रखें.”
View this post on Instagram
उर्वशी की टीम ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कहने के साथ-साथ कंपनी को ये भी कहा कि वो उर्वशी के नाम का इस्तेमाल ना करें, उनके नाम को कंपनी से दूर रखें. अब उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है, क्योंकि उन्होंने जो रकम कही ये बहुत ही ज्यादा है.
ये भी पढ़ें-
जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगा…राशन टास्क में कनिका मान-काजी तौकीर की भिड़ंत
अक्षय खन्ना नहीं, इस बार दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
इस फिल्म में दिखीं उर्वशी रौलेता
अगर बात उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की करें तो वो इसी साल अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. 21 अगस्त को ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई.




