Supergirl: 3600 करोड़ बजट और रिकॉर्डतोड़ प्रमोशन फेल, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘सुपरगर्ल’, 1100 करोड़ का नुकसान!

Supergirl: 3600 करोड़ बजट और रिकॉर्डतोड़ प्रमोशन फेल, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘सुपरगर्ल’, 1100 करोड़ का नुकसान!

Supergirl to Lost 125 Million Dollar: डीसी स्टूडियोज की फिल्म 'सुपरगर्ल' को बड़े बजट पर बनाया गया. प्रमोशन और मार्केटिंग पर भी रिकॉर्डतोड़ पैसे खर्च किए गए, लेकिन इन सबके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म से मेकर्स को भारतीय रुपये के हिसाब से तकरीबन 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

Supergirl to Lost 125 Million Dollar: हॉलीवुड कंपनी वॉर्नर ब्रोस और डीसी स्टूडियोज ‘सुपरगर्ल’ के नाम एक नई सुपरहीरो फिल्म लेकर आई है. हालांकि, इस फिल्म से जैसी उम्मीदें थीं बॉक्स ऑफिस पर ठीक उसका उल्टा होता दिख रहा है. ये फिल्म डीसी यूनिवर्स के लिए काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन इसे फ्लॉप का टैग मिल चुका है. और सिर्फ फ्लॉप ही नहीं, ट्रेड एनालिस्ट का ऐसा अनुमान है कि इस फिल्म से मेकर्स को 125 मिलियन डॉलर (1100 करोड़ रुपये से ज्यादा) का नुकसान हो सकता है.

क्रेग गिलेस्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया. 26 जून को ये पिक्चर रिलीज हुई. और ओपनिंग वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी अमेरिका से इसने सिर्फ 37 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कि भारतीय रुपये में लगभग 350 करोड़ होता है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो भी आंकड़े निराशाजनक ही हैं. सिर्फ 68 मिलियन डॉलर. भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 600 करोड़. जबकि इस पिक्चर पर मेकर्स ने 390-406 मिलियन डॉलर (3600-3800 करोड़ रुपये) का खर्चा किया है.

कहां खर्च हुए 390 मिलियन डॉलर?

डेडलाइन की एक रिपोर्ट में वॉर्नर ब्रोस से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ‘सुपरगर्ल‘ पर मेकिंग के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी खूब पैसा खर्च हुआ है. और इस फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह इसका भारी भरकम बजट ही है. कहां कितने पैसे खर्च हुए वो देखिए-

  1. प्रोडक्शन कॉस्ट: 170-186 मिलियन डॉलर
  2. ग्लोबल प्रिंट्स एंड एडवरटाइजिंग: 120 मिलियन डॉलर
  3. प्रमोशनल पार्टनर कैंपेन (ब्रांड्स के साथ कैंपेनिंग): 100 मिलियन डॉलर
  • टोटल: 390-406 मिलियन डॉलर

बॉक्स ऑफिस से कितने कलेक्शन करना जरूरी?

वॉर्नर ब्रोस से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया कि ‘सुपरगर्ल’ को नुकसान से बचने के लिए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कम से कम से 315 मिलियन डॉलर (2900 करोड़) की कमाई करनी ही होगी. बाकी का खर्च हुआ पैसा ये फिल्म डिजिटल और ओटीटी राइट्स, साथ ही इसी तरह के और भी दूसरे सोर्सेज से वसूल कर सकती है. लेकिन 315 मिलियन डॉलर तक इस फिल्म का पहुंचना नामुमकिन है, क्योंकि ओपनिंग वीकेंड ही काफी स्लो रहा है.

ये भी पढ़ें-

चीन में भारत से 4 गुना ज्यादा थिएटर्स, US भी आगे, यहां बंद हो गए 20 हजार हॉल, देश का सिनेमा कैसे बढ़ेगा आगे?

सलमान खान की सलाह रणदीप हुड्डा को बोरिंग लगी, बोले- पिता ने भी यही कहा था, मैं ऐसा कभी नहीं करूं

ऐसे में ये माना जा रहा है कि लाइफटाइम कलेक्शन, साथ ही दूसरे राइट्स बेचने के बाद भी वॉर्नर ब्रोस और डीसी स्टूडियोज को ‘सुपरगर्ल’ से 125 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो इन दोनों कंपनियों के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More