Awarapan Fees: 19 साल पहले आई ‘आवारापन’ के लिए इमरान हाशमी ने कितनी फीस वसूली थी? श्रिया सरन को मिले बस इतने रुपये
Awarapan Cast Fees: इमरान हाशमी 19 साल बाद 'शिवम पंडित' के किरदार में वापसी कर रहे हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर 'आवारापन 2' से धमाका करने के लिए तैयार हैं. जब बात सीक्वल की हो रही हो तो ओरिजिनल फिल्म का नाम आना तो लाजमी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इमरान हाशमी ने 'आवारापन' के लिए कितनी फीस वसूली थी.
Awarapan Emraan Hashmi Fees: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का बीते रोज टीजर सामने आया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट ही बढ़ा दी. इस सीक्वल का आना इमरान हाशमी के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 19 साल बाद इमरान हाशमी अपने ओजी किरदार शिवम पंडित से 'आवारापन 2' में वापसी कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2007 रिलीज हुई 'आवारापन' में शिवम पंडित का रोल निभाने के लिए इमरान हाशमी ने 1.5 से 2 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं, इस फिल्म में फीमेल लीड रोल के लिए श्रिया सरन को 40-50 लाख रुपये दिए गए थे.
'आवारापन' की बाकी स्टार कास्ट की फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए आशुतोष राणा (भरत दाऊद मलिक) ने 30-40 लाख फीस ली, पुरु कोहली (मुन्ना आर. मलिक) ने 20-25 लाख रुपये लिए और शाद रंधावा ने कबीर का रोल प्ले करने के लिए लगभग 15-20 लाख रुपये चार्ज किए थे.
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इमरान हाशमी की 'आवारापन' लगभग 18 करोड़ के बजट में बनी थी. इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई. शुरुआती रिलीज के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने के बावजूद वक्त के साथ-साथ लोगों को काफी पसंद आई.



