शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान गिरफ्तार, हेट स्पीच का आरोप
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वजाहत खान को आज अमहरस्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. वजाहत ने अपने पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वजाहत खान को आज कोलकाता के अमहरस्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया गया है. वजाहत ने अपने पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था. इसके अलावा उस पर हेट स्पीच का भी आरोप है. रामस्वाभिमान परिषद ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.



