WPL Auction 2023 Highlights: खत्म हुई ऐतिहासिक नीलामी, 87 खिलाड़ियों पर लुटे 59.50 करोड़

WPL Auction 2023 Highlights: खत्म हुई ऐतिहासिक नीलामी, 87 खिलाड़ियों पर लुटे 59.50 करोड़

Women's Premier League (WPL) 2023 Auction live updates: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में मुंबई इंडिंयंस ने खरीदा है.

WPL Auction 2023 Highlights: खत्म हुई ऐतिहासिक नीलामी, 87 खिलाड़ियों पर लुटे 59.50 करोड़

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: Feb 13, 2023 | 11:46 PM

Women's Premier League (WPL) 2023 Auction live updates: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में मुंबई इंडिंयंस ने खरीदा है.

WPL Auction 2023 Highlights: खत्म हुई ऐतिहासिक नीलामी, 87 खिलाड़ियों पर लुटे 59.50 करोड़
सफलता के साथ खत्म हुई WPL की पहली ऑक्शन

पहली बार आयोजित हो रही बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ऐतिहासिक ऑक्शन आखिरकार पूरी हो गई है. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 2.30 से शुरू हुआ नीलामी का दौर आखिरकार रात 8.40 बजे खत्म हुआ. सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपने स्क्वॉड पूरे किए और कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा गया है, जिन पर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मांधना WPL ऑक्शन के इतिहास की पहली खिलाड़ी थीं और सबसे महंगी भी बनीं. उन्हें 3.40 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ली गार्डनर (गुजरात जायंट्स) और इंग्लैंड की नैट सिवर (मुंबई इंडियंस) सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं. दोनों की कीमत 3.20 करोड़ रही.

LIVE NEWS & UPDATES

The liveblog has ended.
  • 13 Feb 2023 08:43 PM (IST)

    WPL Auction 2023: खत्म हुई ऐतिहासिक नीलामी

    WPL 2023 सीजन की नीलामी खत्म हो गई है. नए टूर्नामेंट की पहली ऐतिहासिक ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर अच्छी रकम बरसी, जबकि कुछ बड़े नामों को खाली हाथ लौटना पड़ा. अब 4 मार्च से सीजन शुरू होने का इंतजार है.

  • 13 Feb 2023 08:40 PM (IST)

    WPL Auction 2023: मेगन शूट को बैंगलोर ने खरीदा

    ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज पेसर मेगन शूट को आखिरी राउंड में RCB ने 40 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है.

    शबनम शकील को 10 लाख के बेस प्राइस में गुजरात ने खरीदा है.

    सोनम यादव को 10 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.

    जिंतीमनी कलीता को 10 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई ने खरीदा है.

    नीलम बिष्ट को 10 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई ने खरीदा.

    सहाना पवार को 10 लाख के बेस प्राइस पर RCB ने खरीदा और इसके साथ ही नीलामी खत्म.

  • 13 Feb 2023 08:29 PM (IST)

    WPL Auction 2023: मुंबई का स्क्वॉड अभी बाकी

    ऑक्शन खत्म होने की कगार पर थी, लेकिन मुंबई और RCB का स्क्वॉड अभी पूरा नहीं हुआ है. मुंबई ने 14 खिलाड़ी खरीदे हैं और उसे कम से कम एक खिलाड़ी और खरीदना है ताकि 15 की शर्त पूरी हो सके.

    वहीं RCB के पास 16 खिलाड़ी हैं लेकिन उसे कम से कम एक विदेशी खिलाड़ी चाहिए और इसलिए वो फिर से नीलामी में उतरेंगे.

    बाकी सभी टीमों की कम से कम जरूरतें पूरी हो गई हैं.

  • 13 Feb 2023 08:16 PM (IST)

    WPL Auction 2023: नीकर्क को RCB ने खरीदा

    साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा है.

    प्रीती बोस को भी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर RCB ने खरीद लिया है.

    सिमरन शेख को 10 लाख के बेस प्राइस पर यूपी ने खरीद लिया.

    अपर्णा मंडल को 10 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने खरीद लिया.

    अश्वनी कुमारी को 35 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया है.

    हुमैरा काजी को 10 लाख रुपये में मुंबई ने खरीदा.

    पूनम खेमनार को 10 लाख रुपये में RCB ने खरीदा है.

    कोमल जांजड़ को 25 लाख रुपये में RCB ने खरीदा है.

    परुणिका सिसोदिया को 10 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा.

    प्रियंका बाला को 20 लाख रुपये में मुंबई ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 08:11 PM (IST)

    WPL Auction 2023: जेस जोनासन दिल्ली में

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन को दिल्ली ने 50 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने खरीदा.

    गुजरात जायंट्स ने हर्ली गाला को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. हर्ली अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थीं.

    स्नेहा दीप्ति को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

    भारतीय पेसर अरुणधति रेड्डी को 30 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने खरीदा.

    साउथ अफ्रीका की क्लोए ट्रायन को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 08:11 PM (IST)

    WPL Auction 2023 Live: ये फिर खाली हाथ

    ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलाना किंग को फिर कोई खरीदार नहीं मिला है.

  • 13 Feb 2023 08:10 PM (IST)

    WPL Auction 2023: सुषमा-तानिया बिकीं

    विकेटकीपर तानिया भाटिया को 30 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने खरीदा.

    भारत की ही दूसरी विकेटकीपर सुषमा वर्मा को गुजरात ने 60 लाख रुपये में खरीद लिया है.

  • 13 Feb 2023 08:08 PM (IST)

    RCB WPL Auction 2023: हेदर नाइट बैंगलोर में

    इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट को भी खरीदार मिला है. उन्हें 40 लाख के बेस प्राइस में RCB ने लिया है.

  • 13 Feb 2023 08:07 PM (IST)

    MI WPL Auction 2023: हेली मैथ्यूज को मिला खरीदार

    वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को आखिरी राउंड में आखिरकार खरीदार मिल गया है. उन्हें 40 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 07:19 PM (IST)

    WPL Auction 2023: दिशा कसाट RCB में

    अनकैप्ड खिलाड़ी दिशा कसाट को 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया है.

    इंद्राणी रॉय को भी RCB ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया है.

    केरल की मिन्नू मानी को 30 लाख रुपये में दिल्ली ने खरीदा है. बेस प्राइस 10 लाख रुपये था.

    श्रेयांका पाटिल को RCB ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है.

    भारतीय बॉलर कनिका आहूजा को 35 लाख में RCB ने खरीदा. बेस प्राइस 10 लाख था.

    तनुजा कंवर को 50 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है. बेस प्राइस 10 लाख रुपये था.

    साइका इशाक को 10 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई ने खरीदा है.

    आशा शोभना को 10 लाख रुपये में RCB ने खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 07:17 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: जसिया अख्तर को मिला खरीदार

    भारत की अनकैप्ड खिलाड़ी जसिया अख्तर को 20 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 07:16 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: लॉरा हैरिस भी बिकीं

    ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज लॉरा हैरिस को 45 लाख की बोली के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है.

  • 13 Feb 2023 07:14 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: अमेरिकी खिलाड़ी बिकी

    एसोसिएट खिलाड़ियों में अमेरिका की तारा नॉरिस को 10 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 07:11 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: मोनिका गुजरात में

    भारतीय खिलाड़ी मोनिका पटेल को 30 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात जायंट्स ने खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 07:10 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: इंग्लिश खिलाड़ी बिकी

    इंग्लैंड की युवा तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को 30 लाख के बेस प्राइस पर यूपी वॉरियर्ज ने खरीद लिया.

  • 13 Feb 2023 07:09 PM (IST)

    WPL Auction 2023: मेघना सिंह खाली हाथ

    भारतीय पेसर मेघना सिंह खाली हाथ रही हैं. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

  • 13 Feb 2023 07:07 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: हेमलता को खरीदा

    गुजरात जायंट्स ने दयालन हेमलता को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 07:07 PM (IST)

    MI WPL Auction 2023: अमनजोत कौर मुंबई गईं

    भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर को 50 लाख रुपये की आखिरी बोली के साथ मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया. उनका बेस प्राइस था- 30 लाख रुपये

  • 13 Feb 2023 07:05 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: देविका पर मोटी रकम

    भारतीय ऑलराउंडर देविका वैद्य पर अच्छी बोली लगी और 1.40 करोड़ की बोली के साथ यूपी ने उन्हें खरीद लिया. देविका का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था.

  • 13 Feb 2023 07:03 PM (IST)

    WPL Auction 2023: देविका पर द्वंद

    भारतीय टीम की ऑलराउंडर देविका वैद्य पर जोरदार बोली.

    बेस प्राइस- 40 लाख

    • यूपी और दिल्ली के बीच जोरदार टक्कर
    • बहुत ही जल्दी बोली 1 करोड़ रुपये के पार पहुंची.
    • फिलहाल बोली 1.30 करोड़ रुपये पर है.
    • यूपी ने अब 1.40 करोड़ लगाए हैं.
  • 13 Feb 2023 07:00 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: मानसी जोशी गुजरात में

    गुजरात जायंट्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर मानसी जोशी को खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 06:59 PM (IST)

    MI WPL Auction 2023: वॉन्ग को खरीदा

    इंग्लैंड की नई तेज गेंदबाज इजाबेल वॉन्ग को मुंबई ने 30 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है.

  • 13 Feb 2023 06:58 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: कैप्सी दिल्ली के खाते में

    दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिस कैप्सी को 75 लाख रुपये में खरीद लिया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

  • 13 Feb 2023 06:57 PM (IST)

    WPL Auction 2023: कैथरीन ब्रंट अनसोल्ड

    इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट को कोई खरीदार नहीं मिला है.

  • 13 Feb 2023 06:57 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: जॉर्जिया को गुजरात ने खरीदा

    ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर जॉर्जिया वेरहैम को गुजरात ने 75 लाख रुपये में खरीद लिया है.

  • 13 Feb 2023 06:54 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: ग्रेस हैरिस यूपी के खाते में

    ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस पर जोरदार बोली लगी और 75 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्ज ने 75 लाख रुपये में खरीद लिया.

  • 13 Feb 2023 06:51 PM (IST)

    MI WPL Auction 2023: ग्राहम भी बिकीं

    ऑस्ट्रेलिया की हेदर ग्राहम को 30 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 06:51 PM (IST)

    RCB WPL Auction 2023: एरिन बर्न्स बेस प्राइस पर बिकीं

    ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एरिन बर्न्स को 30 लाख के बेस प्राइस पर RCB ने खरीदा है.

  • 13 Feb 2023 06:49 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: मेघना भी बिकीं

    भारतीय बल्लेबाज शब्बिनेनी मेघना को 30 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात जायंट्स ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 06:48 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: किरण नवगिरे को खरीदा

    महाराष्ट्र की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे को 30 लाख के बेस प्राइस पर यूपी वॉरियर्ज ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 06:47 PM (IST)

    WPL Auction 2023: फिर शुरू हुई नीलामी

    एक्सिलिरेटेड ऑक्शन शुरू हो चुकी है और टीमों को ज्यादा वक्त नहीं दिया जाएगा बोली के लिए.

    स्नेहा दीप्ति- अनसोल्ड

    प्रिया पूनिया- अनसोल्ड

  • 13 Feb 2023 05:49 PM (IST)

    WPL Auction 2023: अभी तक का हाल

    WPL ऑक्शन का अभी तक का हाल

    • करीब ढाई घंटे से ज्यादा की नीलामी के बाद अभी तक कुल 34 खिलाड़ियों को खरीदा गया है, जिसमें से 15 विदेशी नाम हैं.
    • कुल 43.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें सबसे ऊंची बोली स्मृति मांधना पर, 3.40 करोड़ रुपये लगी है.
    • यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को खरीदा है, जबकि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5-5 खिलाड़ी ही खरीदे हैं.
    • सबसे ज्यादा खर्च अभी तक मुंबई ने किये हैं- 12 करोड़ के ऑक्शन पर्स में से मुंबई ने 9.40 करोड़ रुपये खर्चे हैं.
    • सबसे कम खर्च दिल्ली कैपिटल्स ने किए हैं. उन्होंने 8.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और अभी भी 3.95 करोड़ रुपये बचे हैं.
  • 13 Feb 2023 05:42 PM (IST)

    WPL Auction 2023: ब्रेक के बाद होगी नीलामी

    फिलहाल 45 मिनट का ब्रेक लिया गया है और इसके बाद एक्सिलिरेटेड ऑक्शन होगी, जिसमें जल्दी-जल्दी नाम आएंगे और तुरंत उन पर फैसला होगा.

    नियम के तहत हर फ्रेंचाइजी को 15-15 खिलाड़ियों के नाम जमा करवाने हैं, जिसके आधार पर लिस्ट तैयार होगी और बोली लगेगी. ये नाम 81 से 448 नंबर खिलाड़ियों में से चुने जाने हैं.

  • 13 Feb 2023 05:34 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: यशश्री बेस प्राइस पर बिकी

    यूपी वॉरियर्ज ने 10 लाख रुपये में यशश्री को खरीदा है. मीडियम पेसर यशश्री अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं और स्क्वॉटलैंड के खिलाफ खेला था.

  • 13 Feb 2023 05:28 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: श्वेता को 4 गुना रकम

    अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं भारत की श्वेता सहरावत पर जोरदार बोली लगी और 40 लाख रुपये में यूपी ने खरीद लिया.

  • 13 Feb 2023 05:25 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: तितास साधु को खरीदा

    अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की स्टार रहीं पेसर तितास साधु को 25 लाख की अच्छी रकम पर दिल्ली ने खरीदा है. बेस प्राइस 10 लाख रुपये था.

  • 13 Feb 2023 05:22 PM (IST)

    UP WPL Auction 2023: पार्शवी को खरीदा

    अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं स्पिनर पार्शवी चोपड़ा को 10 लाख के बेस प्राइस में यूपी ने खरीदा है. पार्शवी यूपी के ही बुलंदशहर की हैं.

  • 13 Feb 2023 05:19 PM (IST)

    WPL Auction 2023: अंडर-19 वालों की बारी

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की विकेटकीपर ऋषिता बासु को कोई खरीदार नहीं मिला.

    सौम्या तिवारी भी खाली हाथ रही हैं. सौम्या ने फाइनल में 25 रनों की अहम पारी खेली थी.

    अर्चना देवी को भी कोई नहीं खरीदने आया.

  • 13 Feb 2023 05:18 PM (IST)

    Delh WPL Auction 2023: अफ्रीकी ऑलराउंडर कैप को खरीदा

    साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मैरिजैन कैप को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था.

  • 13 Feb 2023 05:17 PM (IST)

    WPL Auction 2023: मैरिजेन कैप पर तगड़ी जंग

    साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मैरिजेन कैप पर बोली.

    बेस प्राइस- 40 लाख

    • दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात के बीच टक्कर
    • 80 लाख के बाद RCB बाहर
    • दिल्ली ने 1.10 करोड़ की बोली लगाई है.
    • गुजरात ने 1.40 करोड़ कहा है.
    • दिल्ली ने वापस 1.50 करोड़ के लिए पैडल उठाया
  • 13 Feb 2023 05:15 PM (IST)

    Gujarat WPL Auction 2023: स्नेह राणा गईं गुजरात

    भारत की स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को गुजरात ने 75 लाख रुपये में खरीदा है. स्नेह भी टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका में हैं.

  • 13 Feb 2023 05:14 PM (IST)

    WPL Auction 2023: स्नेह राणा पर बोली

    भारत की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा.

    बेस प्राइस- 50 लाख

    • गुजरात और यूपी के बीच बोली की टक्कर
    • गुजरात ने 75 लाख की बोली लगाई है.
    • यूपी रेस से बाहर
  • 13 Feb 2023 05:13 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023: शिखा पांडे को मिला खरीदार

    भारत की अनुभवी पेसर शिखा पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. शिखा ने हाल ही में टीम इंडिया में वापसी की थी.

  • 13 Feb 2023 05:11 PM (IST)

    WPL Auction 2023: जेस जॉनासन खाली हाथ

    ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर जेस जॉनासन भी खाली हाथ रही हैं. उनका बेस प्राइस 50 लाख था.

  • 13 Feb 2023 05:10 PM (IST)

    WPL Auction 2023: एक और कप्तान अनसोल्ड

    बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातून भी अनसोल्ड रही हैं.

  • 13 Feb 2023 05:09 PM (IST)

    Delhi WPL Auction 2023 Live: राधा यादव

    भारत की बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर राधा यादव को 40 लाख के बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

  • 13 Feb 2023 05:08 PM (IST)

    WPL Auction 2023 Live: ऑलराउंडरों की बारी

    ऑलराउंडरों के नये सेट की शुरुआत हो रही है और न्यूजीलैंड की ली कैस्परेक खाली हाथ रही हैं.

  • 13 Feb 2023 05:05 PM (IST)

    WPL Auction 2023 Live: चार कप्तान अनसोल्ड

    अभी तक की नीलामी में चार ऐसे कप्तानों को कोई खरीदार नहीं मिला है, जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभाल रही हैं.

    • चामरी अट्टापट्टू - श्रीलंका
    • सूने लीस- साउथ अफ्रीका
    • हेदर नाइट- इंग्लैंड
    • हेली मैथ्यूज- वेस्टइंडीज
  • 13 Feb 2023 05:01 PM (IST)

    WPL Auction 2023 Live: साउथ अफ्रीका में जश्न

    इधर मुंबई में WPL ऑक्शन चल रही है, वहीं साउथ अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप के लिए मौजूद भारतीय टीम भी एक साथ बैठकर ये नीलामी देख रही है और ऊंचे दामों पर बिक रही खिलाड़ियों की सफलता पर जश्न मनाया जा रहा है. जैसे ही सबसे पहले नाम के रूप में स्मृति को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, खूब जश्न मनने लगा.