आज की ताजा खबर LIVE: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजन
बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. वीसीके, टीवीके को समर्थन देने पर अपने फैसले […]
LIVE NEWS & UPDATES
-
टीवीके ने एएमएमके विधायक कामराज का एक वीडियो किया शेयर
टीवीके ने एएमएमके विधायक कामराज का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ये वीडियो एएमएमके विधायक कामराज के स्वेच्छा से और खुशी-खुशी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के समर्थन में पत्र लिखने के दृश्य हैं. उन्होंने कहा था कि वे एएमएमके महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन की सहमति से तमिलगा वेट्ट्री कज़गम को समर्थन दे रहे हैं. हालांकि, अब यह जानकारी फैलाई जा रही है कि उन्होंने पत्र नहीं लिखा, जो पूरी तरह से झूठी और असत्य है. यह बात सभी के लिए स्पष्ट रूप से समझना आवश्यक है. इन सभी तथ्यों को छुपाते हुए टी.टी.वी. दिनाकरन झूठी खबरें और गलत सूचना फैलाना जारी रखे हुए हैं. जनता को यह समझना चाहिए कि तमिलगा वेट्ट्री कज़गम को किसी से सौदेबाजी या समझौता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
#WATCH | TVK shares a video of AMMK MLA Kamaraj, saying “These are the video visuals of AMMK MLA Kamaraj voluntarily and happily writing a letter expressing his support for the Tamilaga Vettri Kazhagam. He had stated that he was extending support to the Tamilaga Vettri Kazhagam pic.twitter.com/sM3xtyXx12
— ANI (@ANI) May 8, 2026
-
शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे सीएम पद की शपथ
बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. वीसीके, टीवीके को समर्थन देने पर अपने फैसले का आज ऐलान की करेगी. सीयूएसएटी के अलग-अलग शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा (सीएटी) 2026 की परीक्षाएं 9, 10 और 11 मई को आयोजित की जाएंगी. आज से शुरू होने वाली सीएटी 2026 परीक्षा से पहले सीयूएसएटी ने दिल्ली में परीक्षा केंद्र बदला है. आज केरल कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के दो दावेदार रमेश चेन्निथला और वी डी सतीशन पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On - May 09,2026 12:01 AM IST



