Haiwaan: OTT पर कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’?

Haiwaan: OTT पर कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’?

Haiwaan OTT Update: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. जानिए थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म किस ओटीटी ऐप पर स्ट्रीम होगी.

Haiwaan OTT Update: मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. नाम है- 'हैवान'. 11 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान इसमें एक साथ लीड रोल में नजर आए हैं.

जहां एक तरफ दोनों के फैंस इस फिल्म के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होंगे जो ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे होंगे. ये फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद किस ओटीटी ऐप पर स्ट्रीम की जाएगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो 'हैवान' के ओटीटी राइट्स सोनी लिव ने खरीदे हैं. यानी जब फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म हो जाएगा, उसके बाद ये फिल्म सोनी लिव पर देखने को मिलेगी. हालांकि, इसके लिए आपको कम से कम दो महीने का इंतजार करना होगा.

दरअसल, अधिकतर फिल्में थिएटर में आने के 8 हफ्तों के बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम की जाती है. यानी नवंबर के आखिर तक 'हैवान' सोनी लिव पर आ सकती है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.