कम से कम बेसिक सीख लो… सलमान खान की कंपनी पर भड़के उठे अमाल मलिक, सुना दी खरी-खोटी

कम से कम बेसिक सीख लो… सलमान खान की कंपनी पर भड़के उठे अमाल मलिक, सुना दी खरी-खोटी

सिंगर अमाल मलिक ने क्रेडिट ना मिलने को लेकर 'सलमान खान फिल्म्स' पर भड़ास निकाली है. उन्होंने इस प्रोडक्शन कंपनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया और ये भी कहा कि मेरे कमेंट को डिलीट मत करना.

Singer Amaal Mallik On Salman Khan Films: कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें सलमान खान ने फिल्मों में मौका दिया है. ऐसा ही एक नाम सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का भी है. अमाल ने ‘सलमान खान फिल्म्स’ प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म ‘हीरो’ के जरिए ही बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि, अब कुछ ऐसा हुआ कि अमाल ने इसी कंपनी को खरी-खोटी सुना दी.

‘हीरो’ साल 2015 में आई थी. अमाल ने इस फिल्म के पॉपुलर गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ को कंपोज किया था. सलमान ने गाने को आवाज दी थी. 11 सितंबर को इस फिल्म की रिलीज को 11 साल पूरे हुए. एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तौर पर ‘सलमान खान फिल्म्स’ के सोशल मीडिया पेज पर यही गाना शेयर किया गया, लेकिन पोस्ट के कैप्शन में अमाल को क्रेडिट नहीं मिला. इसी को लेकर वो गुस्सा हो गए.

अमाल ने जाहिर की नाराजगी

अमाल ने पोस्ट पर ही कमेंट करके अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “जो कोई भी ‘सलमान खान फिल्म्स’ का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, मुझे आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी. आपने गाने के म्यूजिक कंपोजर और गीतकार का नाम ही छोड़ दिया. ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को बनाने में म्यूजिक कंपोजर और गीतकार ने अपना दर्द, खून, पसीना और आंसू लगाए हों, उसे बिना उन्हें सम्मान दिए या उनका जिक्र किए ही सेलिब्रेट किया जाए. कम से कम बेसिक चीजें तो सीख लो, वरना ये पेज डिलीट कर दो.”

Amall Mallik Comments

अमाल मलिक का कमेंट

ये भी पढ़ें-

स्टारडम का जलवा या स्क्रीनप्ले की ढील? जानिए किन 5 मोर्चों पर दर्शकों की उम्मीदों से थोड़ी पीछे रह गई हैवान

बिना ट्रेलर के रिलीज होगी नानी की द पैराडाइज, जाने फिल्म के बारे में 5 बड़ी डिटेल्स

‘सलमान सर को भी देखने दो’

अमाल यहीं नहीं रुके. आगे उन्होंने ये भी लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है.” अमाल का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, अब पोस्ट में अमाल को क्रेडिट मिल चुका है. ‘सलमान खान फिल्म्स’ के इंस्टाग्राम पोस्ट में अमाल का नाम मेंशन है. साथ ही गीतकार कुमार का नाम भी दिख रहा है.सलमान ने ‘हीरो’ को प्रोड्यूसकिया था. अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली ने बतौर लीड इससे डेब्यू किया था. वहीं अमाल को कंपोजर के तौर पर ब्रेक मिला था. इस फिल्म को डायरेक्ट किया था निखिल आडवाणी ने.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More