KBC 18: अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में AI की एंट्री, बिग बी ने नए प्रोमो में किया बड़ा ऐलान

KBC 18: अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में AI की एंट्री, बिग बी ने नए प्रोमो में किया बड़ा ऐलान

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस बार शो में AI तकनीक को भी शामिल किया गया है. इससे दर्शकों को आगे बढ़ने में मिलेगी.

Kaun Banega Crorepati season 18 Promo: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर अपने नए अवतार के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. लेकिन इस बार का सीजन सिर्फ ज्ञान का नहीं, बल्कि हाईटेक तकनीक का भी होने वाला है. मेकर्स ने केबीसी के आने वाले सीजन का एक बेहद दिलचस्प और धमाकेदार प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. इस नए दौर में शो के अंदर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ यानी AI की एंट्री होने जा रही है. खुद शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में इस बड़े बदलाव का ऐलान किया है.

सोनी टीवी के ऑफिशियल हैंडल पर रिलीज हुए लेटेस्ट प्रोमो में बिग बी हमेशा की तरह अपने दमदार अंदाज में मंच पर खड़े नजर आते हैं. वो दर्शकों को कहते हैं, “देवियों और सज्जनों, बात बड़े पते की है. देखिए, ज्ञान और समय की एक ही नियति है, दोनों निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यानी कि AI के इस युग में कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ रहा है एक नया भागीदार…”

यहां देखें ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रोमो वीडियो

अमिताभ बच्चन ने प्रोमो में साफ किया कि ‘केबीसी 18’ के इस नए सफर में टेक पार्टनर के तौर पर गूगल का जेमिनी एआई बैकएंड में दर्शकों की मदद के लिए मौजूद रहेगा. उन्होंने आगे कहा, “रजिस्ट्रेशन की पहली सीढ़ी से लेकर हॉट सीट की तैयारी तक, हर कदम पर ये तकनीक आपके साथ रहेगी. हां तो, देर किस बात की? क्यूआर कोड जो यहां पर है, उसे आप स्कैन कीजिए या दिए गए लिंक पर जाइए, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझिए और बस तैयार हो जाइए. बिग बी ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि जब केबीसी का ये नया दौर शुरू हो रहा है, तो अब दर्शकों को करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता.

रजिस्ट्रेशन से लेकर हॉट सीट की तैयारी में मदद

‘केबीसी’ पिछले दो दशकों से भारत के कोने-कोने से आए लोगों की किस्मत बदल रहा है, लेकिन इस बार एआई तकनीक इस पूरे अनुभव को और भी ज्यादा आसान और आधुनिक बनाने वाली है. ये नया बदलाव सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव (Sony LIV) ऐप दोनों पर देखने को मिलेगा. अब दर्शकों को केबीसी में भाग लेने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. इस तकनीक की मदद से रजिस्ट्रेशन के सारे स्टेप्स और नियम बेहद आसान शब्दों में तुरंत मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

इधर अजय देवगन की धमाल 4 आई भी नहीं, उधर 5वें पार्ट का मिल गया तगड़ा HINT!

800 करोड़ी फिल्म देने वाले डायरेक्टर ने ऋतिक रोशन को किया अप्रोच, अगली पिक्चर पर बात शुरू

घर बैठे होगी जीके की तैयारी

हॉट सीट तक पहुंचने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एआई टूल एक गाइड की तरह काम करेगा. इसके जरिए दर्शक घर बैठे अपने जनरल नॉलेज (GK) को पक्का कर सकेंगे. जल्द ही इसके लिए कुछ इंटरेक्टिव चैलेंजेस भी लाए जाएंगे, ताकि आम लोग अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकें. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. मनोरंजन के मंच पर तकनीक का ये नया तड़का देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं. सूत्रों की मानें तो ये शो अगस्त के पहले हफ्ते से ऑन एयर हो सकता है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More