Jana Nayagan: सेंसर बोर्ड से पास हुई थलपति विजय की ‘जन नायगन’, रनटाइम का भी पता चला, जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म

Jana Nayagan: सेंसर बोर्ड से पास हुई थलपति विजय की ‘जन नायगन’, रनटाइम का भी पता चला, जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म

Jana Nayagan CFBFC: थलपति विजय के तमाम फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. 7 महीने से अटकी पड़ी उनकी फिल्म 'जन नायगन' (जन नेता) 9 जुलाई को सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है. फिल्म का रनटाइम भी पता चल गया है.

Jana Nayagan Runtime: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ (जन नेता) को रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है. ये फिल्म इसी साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज का मामला फंस गया था. अब 7 महीने के बाद फिल्म का रास्ता साफ हो चुका है. 9 जुलाई को ये फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हुई है.

सेंसर बोर्ड ने ‘जन नायगन’ को A सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही देख सकते हैं. जिनकी उम्र 18 साल से कम है, ये फिल्म उनके लिए नहीं बनी है. सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही रनटाइम का भी पता चल गया है.

‘जन नायगन’ का रनटाइम

‘जन नायगन’ का रनटाइम 183.11 मिनट है (3 घंटे 3 मिनट और 11 सेकेंड). ये खबर थलपति विजय के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है. अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे. फिल्मों से संन्यास लेकर वो पॉलिटिक्स में आ चुके हैं. वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं.

Jana Nayagan Censor Certificate

सेंसर सर्टिफिकेट

बता दें कि 4 जुलाई को भी रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबरें आई थीं और कहा गया था कि CBFC ने ‘जन नायगन’ को A सर्टिफिकेट दिया है. हालांकि, उस समय सिर्फ चर्चा थी. कुछ भी आधिकारिक नहीं था. पर अब CBFC की वेबसाइट पर मौजूद फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट से ये साफ हो जाता है कि फिल्म उस समय पास नहीं हुई थी, बल्कि 9 जून को पास हुई है.

ये भी पढ़ें-

इधर अजय देवगन की धमाल 4 आई भी नहीं, उधर 5वें पार्ट का मिल गया तगड़ा HINT!

800 करोड़ी फिल्म देने वाले डायरेक्टर ने ऋतिक रोशन को किया अप्रोच, अगली पिक्चर पर बात शुरू

कब रिलीज होगी ‘जन नायगन’

अब तमाम फैंस को ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है. अभी मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 24 जुलाई को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे सकती है. दरअसल, 9 जुलाई को योर्क सिनेमा नाम की कनाडा की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने X पर एक पोस्ट लिखते हुए ये दावा किया कि फिल्म 24 जुलाई को आ रही है. फिलहाल, मेकर्स की तरफ से ऐलान का इंतजार है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More