दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये पुरस्कार 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिला है.
Anant Nag DadaSaheb Phalke Award: लोकप्रिय और दिग्गज एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला है. अनंत नाग इंडियन सिनेमा के एक बेहतरीन कलाकार हैं. 5 दशकों से वो फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. वो 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है. कुछ दिन पहले ही इस पुरस्कार के लिए भारत सकार की तरफ से उनके नाम का ऐलान किया गया था.
गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन है. इस समारोह में साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और लेखकों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. समारोह में अनंत नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया.
खबर में अपडेट जारी है…




