1 करोड़ रुपये जीतने का मौका… अनिल कपूर के नए गेम शो India Ke Top 1% का ऐलान, जानें पूरी डिटेल
Anil Kapoor Show: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब टीवी पर एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. एक्टर जल्द ही नए रियलिटी गेम शो 'India Ke Top 1% को होस्ट करते दिखाई देंगे, जो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा.
Anil Kapoor Game Show: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब अनिल कपूर भी टीवी पर लौट रहे हैं. एक्टर जल्द ही नए अंदाज में एक नए रियलिटी गेम शो India Ke Top 1% को होस्ट करते दिखाई देंगे. खास बात ये है कि शो में कंटेस्टेंट्स के लिए 1 करोड़ रुपये तक की प्राइज मनी रखी गई है. ये शो सिर्फ नॉलेज पर नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट की लॉजिकल और ऑब्जर्वेशन स्किल्स को परखेगा. ‘इंडिया के टॉप 1%’ के प्रीमियर की तारीख भी सामने आ गई है. ऐसे में फैंस को अनिल कपूर को इस नए फॉर्मेट में देखने का इंतजार है.
अनिल कपूर एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी करने जा रहे हैं. जल्द ही नया रियलिटी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ शुरू होने जा रहा है, जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे. स्टार प्लस का ये शो सितंबर से शुरू होगा और शो को पारंपरिक क्विज और रियलिटी शो से अलग फॉर्मेट में तैयार किया गया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स का जनरल नॉलेज नहीं, बल्कि उनका लॉजिक, रीजनिंग, ऑब्जर्वेशन और दबाव में सही फैसला लेने की क्षमता परखी जाएगी.
अनिल कपूर का नया गेम शो
मेकर्स ने अनिल कपूर के नए शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ प्रोमो भी शेयर किए. प्रोमो के साथ इस रियलिटी गेम शो की तारीख और प्लेटफॉर्म का भी पता चल गया है. ये शो 5 सितंबर से स्टार प्लस पर आएगा. टीवी के साथ ही इसे आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे. ‘इंडिया के टॉप 1%’ का फोकस इससे बिल्कुल अलग होगा. इसमें ये देखा जाएगा कि किसी सिचुएशन में कंटेस्टेंट किस तरह सोचता है और कितनी तेजी से सही जवाब तक पहुंच सकता है. शो में लॉजिक, रीजनिंग, ऑब्जर्वेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग, मेंटल एजिलिटी और क्विक डिसीजन मेकिंग जैसी क्षमताओं को टेस्ट या जाएगा. खासतौर पर दबाव की स्थिति में कंटेस्टेंट्स किस तरह अपना दिमाग इस्तेमाल करते हैं, ये शो का अहम हिस्सा होगा.
यह भी पढ़ें – अनिल कपूर या बॉबी देओल, दोनों में से ऐल्फा के लिए किस एक्टर ने वसूली ज्यादा फीस?
View this post on Instagram
इंटरनेशनल शो पर बेस्ड फॉर्मेट
अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का फॉर्मेट इंटरनेशनल लेवल पर हिट रहे शो The 1 Percent Club पर आधारित है. इस फॉर्मेट को पहले ही कई देशों में अडॉप्ट किया जा चुका है. इसका भारतीय वर्जन देश के सबसे तेज दिमाग वाले लोगों को सामने लाने की कोशिश करेगा. शो में किताबी ज्ञान और रटे हुए तथ्यों की जगह प्रैक्टिकल इंटेलिजेंस और कॉमन सेंस को अहमियत दी जाएगी.
“डिग्री पीछे, इंटेलिजेंस आगे”
शो के पहले प्रोमो में भी अनिल कपूर इसके इसी कॉन्सेप्ट को सामने रखते नजर आए थे. उन्होंने बताया था कि ये ऐसा कॉम्पिटीशन होगा, जहां डिग्रियां पीछे रहेंगी और इंटेलिजेंस सबसे आगे होगी. शो के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जा चुके हैं. ऐसे में जो लोग अपनी लॉजिकल एबिलिटी और मानसिक क्षमता को टेस्ट करना चाहते हैं, वो इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.




