अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू, क्लाइमैक्स के साथ शूट होगा खास गाना

अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू, क्लाइमैक्स के साथ शूट होगा खास गाना

अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म आखिरी पड़ाव पर है. इस फिल्म को लेकर तमाम तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. इसी बीच पता चला है कि फिल्म का फाइनल शेड्यूल शुरू हो चुका है.

Akshay Kumar Vidya Balan New Movie: अक्षय कुमार के पाइपलाइन में इस वक्त कई फिल्में हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं. इन्हीं में से अक्षय कुमार की एक फिल्म अनीस बज्मी के साथ आ रही है, जिसमें विद्या बालन लीड रोल प्ले करेंगी. लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. इसी बीच, इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि अक्षय कुमार और विद्या बालन की ये फिल्म अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है और अब इसका क्लाइमैक्स शूट करना बाकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अनीस बज्मी के डायरेक्शन में तैयार हो रही अक्षय-विद्या की इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल बाकी है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. खबर है कि शेड्यूल में फिल्म के कुछ अहम क्लाइमैक्स सीन्स और एक गाना शूट किया जाएगा. इससे पहले भी पिछले हफ्ते एक बड़े गाने की शूटिंग की गई थी, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे.

15 दिन में शूट होगा गाना

अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड फैमिली कॉमेडी फिल्म अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का फाइनल शेड्यूल मुंबई में शुरू हो चुका है. 15 दिनों के इस शेड्यूल में फिल्म के क्लाइमैक्स के साथ एक खास गाने की शूटिंग भी की जाएगी. फिल्म की टीम इस समय गोरेगांव के SRPF ग्राउंड्स में शूटिंग कर रही है. इस बार शूट होने वाला गाना सिर्फ अक्षय कुमार और विद्या बालन पर फोकस्ड होगा. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पिछले हफ्ते बड़े क्राउड के साथ गाने का सीक्वेंस फिल्माया गया था, जबकि इस हफ्ते के गाने में सिर्फ दोनों लीड एक्टर्स नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें – पता चल गया नाम अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म को मिला टाइटल, अब यहां शूटिंग करेंगे अनीज बज्मी

क्लाइमैक्स में दिखेगा बड़ा कॉमिक सीक्वेंस

फिल्म के 15 दिन के आखिरी शेड्यूल में बड़े पैमाने पर कॉमेडी क्लाइमैक्स भी शूट किया जाएगा. इस सीक्वेंस में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा फिल्म के दूसरे कलाकार भी शामिल होंगे. यानी फिल्म का आखिरी शेड्यूल कहानी के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. इस शेड्यूल में राशी खन्ना भी हैं, जो पैरेलल लीड रोल निभा रही हैं. डायरेक्टर अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे. फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन अनीस बज्मी के निर्देशन और अक्षय कुमार-विद्या बालन की जोड़ी की वजह से ये फिल्म पहले से ही चर्चा में है और इसके दिसंबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More