Re-Release: एवेंजर्स एंडगेम की जोरदार वापसी, दो दिनों में कमाए 15 करोड़, क्या तोड़ पाएगी स्पाइडर मैन का रिकॉर्ड?

Re-Release: एवेंजर्स एंडगेम की जोरदार वापसी, दो दिनों में कमाए 15 करोड़, क्या तोड़ पाएगी स्पाइडर मैन का रिकॉर्ड?

बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. एवेंजर्स एंडगेम फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म काफी अच्छा कर रही है.

Avengers Endgame Encore Box Office: एवेंजर्स एंडगेम फिल्म अपने नए नाम एवेंजर्स एंडगेम एनकोर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म की कमाई के 2 दिनों के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. इसकी वापसी ने स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ताजा रिकॉर्ड को भी ललकार दिया है. फिल्म पहले ही काफी कलेक्शन कर चुकी है. अब रीरिलीज में अगर ये कमाल कर ले जाती है तो स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. हालांकि इसके लिए फिल्म को लगातार अच्छी कमाई कर के दिखानी होगी.

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर तब रिलीज हुई है जब पहले से ही हनुमान अंश अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं द पैराडाइज और द वन की भी कमाई अच्छी जा रही है. इन फिल्मों की हालिया कमाई जरूर ही एवेंजर्स एंडगेम एनकोर के आंड़े आ रही है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की ये री-रिलीज इसके भारत में लाइफटाइम कलेक्शन में कितना इजाफा कर पाती है.

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने 2 दिन में कितने कमाए?

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर की बात करें तो फिल्म ने भारत में री-रिलीज में ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का इजाफा देखने को मिला और इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए. इससे फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये का हो गया. वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दो दिनों में 17.83 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म अच्छे ट्रैक पर जा रही है और ऐसा लग रहा है कि 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन तो ये मूवी बड़ी आसानी से कर ले जाएगी.

ये भी पढ़ें- The Paradise: बॉक्स ऑफिस पर द पैराडाइज की सेंचुरी, 3 दिन में नानी की फिल्म ने किया बड़ा धमाल, कितना हुआ कलेक्शन?

स्पाइडर मैन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितने कमाने होंगे?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एवेंजर्स एंडगेम एनकोर को काफी मेहनत करनी होगी. फिल्म ने अपने पहले टर्न में 445 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये पहले नंबर पर थी. बाद में अब भारत में 3डी और अन्य फॉर्मेट्स को मिलाकर स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ताबड़तोड़ कमाई की और सिर्फ भारत में ही 642 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन को तोड़ पाना एवेंजर्स एंडगेम के लिए इतना आसान नहीं होगा. फिल्म को अपने अगले टर्न में करीब 220 करोड़ का कलेक्शन करना होगा जो आसान नहीं होगा. ऊपर से फिल्म को वैसी स्टार्ट भी नहीं मिली है जो फिल्म के इतने कलेक्शन की ओर इशारा करे.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More