जिस वेलकम फिल्म की वजह से जाने गए मुश्ताक खान, उसके लिए मिले थे बस 1 लाख रुपये! एक्स्ट्रा शूट का भी नहीं मिला था पैसा
मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन से फैंस काफी दुखी हैं. उन्हें वेलकम फिल्म में प्ले किए गए अपने रोल से काफी पहचान मिली थी. लेकिन फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ एक लाख रुपये दिए गए थे.
Actor Mushtaq Khan Throwback: एक्टर मुश्ताक खान ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और 5 दशक लंबा उनका करियर किया. वे कई सारे साइड रोल्स में नजर आए और अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित करा ले गए. एक्टर के निधन के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी दुखी हैं. 24 सितंबर 2026 को कैंसर की वजह से एक्टर ने अंतिम सांस ली. एक्टर को खासतौर पर वेलकम फिल्म में प्ले किए गए उनके रोल के लिए याद रखा जाता है. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स में उन्होंने काम किया था और अपने रोल से खासा इंप्रेस किया था.
टीवी पर आज भी वो सीन अगर आता है यार रील स्क्रॉल करते हुए सामने पड़ जाता है तो माहौल ही अलग बन जाता है. फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर संग उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी. लेकिन जिस फिल्म से एक्टर को दुनियाभर में इतनी पहचान बनी मीम की दुनिया में वो छा गाए उस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 1 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था और इस बात से वे काफी मायूस भी थे.
वेलकम फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ 1 लाख रुपये
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान मुश्ताक खान ने कहा था- जब हमने एग्रीमेंट साइन किया था हमें कहा गया था कि हमें फिल्म के लिए 20-25 दिन की शूटिंग करनी होगी. जिसके हमें 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. लेकिन जब शूटिंग के 25 दिन पूरे हो गए उसके बाद हमें 10 और दिन के लिए शूट करने को कहा गया. इसके बाद फिर से हमें 15 दिन और शूटिंग के लिए कहा गया. मुझे लगा कि ये ठीक नहीं था. उन्होंने एक्स्ट्रा दिन के पैसे भी नहीं बढ़ाए थे. मैं आपको कारण बताता हूं. हमारे लिए ये पहले से फिक्स्ड हो गया था कि फिल्म में 20-25 दिन की शूटिंग के लिए हमें 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. लेकिन उनका स्टाफ हर दिन के हिसाब से काम करता था. जरा सोचिए कि अगर हम लोग भी हर दिन की पेमेंट के हिसाब से काम कर रहे होते तो फिल्म के लिए हमें कितना पैसा मिलता.
ये भी पढ़ें- मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बोले- वो अपने पीछे
वेलकम फिल्म की बात करें तो इसमें मुश्ताक ने बल्लू नाम का रोल प्ले किया था जो उदय शेट्टी गैंग का बंदा रहता है. इसमें उनका एक डायलॉग मेरी एक टांग नकली थी मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था बहुत फेमस हुआ था और आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में थे. मुश्ताक खान की बात करें तो वे अंतिम समय में भी शूटिंग कर रहे थे और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की फिल्म में काम कर रहे थे. इसके अलावा वे हनुमान अंश के डायरेक्टर की अगली फिल्म में भी काम करने वाले थे. लेकिन केंसर की फर्स्ट स्टेज में ही एक्टर जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया.




