Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: महाराष्ट्र: अरंडी के बीज खाने से एक बच्ची की मौत, सात और हॉस्पिटल में

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: महाराष्ट्र: अरंडी के बीज खाने से एक बच्ची की मौत, सात और हॉस्पिटल में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 200 आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी. अमित शाह आज गुरुवार को विशाखापत्तनम में 31वें CII पार्टनरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सेशन में शामिल होंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 12 Nov 2026 05:24 AM (IST)

    महाराष्ट्र: अरंडी के बीज खाने से एक बच्ची की मौत, सात और हॉस्पिटल में

    महाराष्ट्र में धडगांव तालुका के मोडलगांव गांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए.दुर्भाग्य से, एक बच्ची की मौत हो गई और 7 का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

  • 12 Nov 2026 04:41 AM (IST)

    उज्ज्वल बिस्वास के निधन पर ममता ने जताया शोक

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “उज्ज्वल बिस्वास के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इतना सब सहने के बावजूद वे अपने विचारों पर अडिग रहे, और मैं उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखूंगी.”

  • 12 Nov 2026 04:32 AM (IST)

    सीता-राम जन्मभूमि को जोड़ेगी जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, नेपाल में तैयारियां तेज

    नेपाल में प्रस्तावित जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा के लिए तैयारियां चल रही हैं, जिसका उद्देश्य माता सीता और भगवान राम के पवित्र जन्मस्थलों को आपस में जोड़ना है.

  • 12 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    सपा नेता शिवपाल यादव आज जेल में बंद आजम खां से करेंगे मुलाकात

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज सुबह 10:30 बजे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे.

  • 12 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के भदोही में 14 वर्षीय दलित लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 14 वर्षीय दलित लड़की को डरा-धमकाकर एक साल तक उससे बार-बार रेप करने के आरोपी 45 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की तबीयत खराब होने पर उसकी मां मंगलवार को उसे अस्पताल ले गई थी. वहां चिकित्सकीय जांच में नाबालिग के चार महीने की गर्भवती होने का पता चला.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को विशाखापत्तनम में 31वें CII पार्टनरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सेशन में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के लगभग 200 आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और चार केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी. आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी आज जवानी संभाल साइकिल यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. श्री चमकौर साहिब से शुरू होने वाली इस आठ दिवसीय साइकिल यात्रा को पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज सुबह 10:30 बजे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…

Published On - Nov 12,2026 12:00 AM IST

Follow Us