चुनाव से पहले बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा में बदलाव, जानें किसे Z और किसे मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को Z प्लस तो तेजस्वी यादव को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. इसके अलावा इन नेताओं की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है.
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लेकर पप्पू यादव तक की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को Z प्लस तो तेजस्वी यादव को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. इसके अलावा बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार, जदयू एमएलसी नीरज कुमार, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू की सुरक्षा बढ़ाई गई है. पप्पू यादव, प्रदीप कुमार, ज्ञानेंद्र को Y प्लस जबकि नीरज कुमार को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.
किसे किस श्रेणी की सुरक्षा?
| नाम | किस श्रेणी की सुरक्षा |
| सम्राट चौधरी | Z+ |
| तेजस्वी यादव | Z |
| राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव | Y+ |
| प्रदीप कुमार सिंह | Y+ |
| ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू | Y+ |
| नीरज कुमार | Y |
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और जनसभाओं में भीड़ के मद्देनजर नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है. बिहार सरकार के गृह विभाग ने सुरक्षा को लेकर पुलिस पुलिस निदेशक को आदेश जारी कर दिया है.




