World Cup Victory: अक्षय कुमार से अजय देवगन तक… टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, सितारों ने दी बधाई

World Cup Victory: अक्षय कुमार से अजय देवगन तक… टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, सितारों ने दी बधाई

Bollywood Reaction On World Cup Victory: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी.

Bollywood Reaction On World Cup Victory: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई दी. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन समेत कई बड़े सितारों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को गर्व का पल बताया और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की.

टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद पूरे देश में जश्न शुरू हो गया. सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह भारतीय टीम की जीत की चर्चा होने लगी. बॉलीवुड सितारों ने भी इस जीत को खास बताते हुए खिलाड़ियों को सलाम किया. अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि हर घर का माहौल, विश्व कप जीतकर भारत लाने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई.

‘मेरा गला बैठ गया’

अभिषेक बच्चन, जो खुद भी क्रिकेट के बड़े फैन माने जाते हैं, उन्होंने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की तारीफ की. वहीं अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए टीम की मेहनत, जज़्बे और खेल भावना को सलाम किया. एक्टर ने लिखा, चिल्लाते-चिल्लाते मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी. टीम इंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया. एक बार फिर चैंपियन.