राजधानी दिल्ली अब बनेगी प्रदूषण मुक्त… जानें कहां-कहां लगाए जा रहे Air Purifier सिस्टम

राजधानी दिल्ली अब बनेगी प्रदूषण मुक्त…  जानें कहां-कहां लगाए जा रहे Air Purifier सिस्टम

देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मिशन है कि दिल्ली वासियों को साल के किसी भी मौसम में स्वच्छ हवा मिलती रहे. इसी दिशा में राजधानी के कई इलाकों में एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगाए जा रहे हैं.

प्रदूषण के विरुद्ध दिल्ली का युद्ध लगातार जारी है. यह केवल एक मौसम की नहीं, बल्कि 365 दिन स्वच्छ हवा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए चलने वाला अभियान है.

इसी दिशा में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट सहयोगी पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ Made in India अत्याधुनिक Air Purification Technologies का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया.