MS Dhoni Jersey: रिटायर हुए एमएस धोनी, अब कौन पहनेगा 7 नंबर की जर्सी? CSK ने किया ये फैसला
एमएस धोनी ने ही IPL के पहले सीजन से CSK के लिए 7 नंबर की जर्सी पहनी और अंत तक इसी जर्सी में मैदान पर उतरते रहे. मगर उनके रिटायरमेंट के बाद अब ये जर्सी नंबर खाली हो गया है.
आखिरकार वो ऐलान भी हो गया, जिसका डर फैंस को पिछले कुछ सालों से लगातार सता रहा था. एमएस धोनी ने IPL को भी अलविदा कह दिया. (Photo: PTI)
धोनी के जाने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि CSK में नंबर-7 जर्सी कौन पहनेगा? CSK ने इसको लेकर फैसला कर लिया है. (Photo: PTI)
एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने धोनी की 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है और अब किसी भी खिलाड़ी को 7 नंबर नहीं मिलेगा. (Photo: PTI)
इससे पहले 2023 में BCCI ने भी ऐसा फैसला लिया था, जब उसने टीम इंडिया के लिए 10 नंबर (सचिन तेंदुलकर) और 7 नंबर (धोनी) की जर्सी को रिटायर कर दिया था. (Photo: Getty Images)



