Drishyam 3: इधर अक्षय खन्ना हुए बाहर, उधर डायरेक्टर ने इतने दिनों में तैयार किया जयदीप अहलावत का किरदार
Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इस बार अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि जयदीप अहलावत हैं. एक्टर के रोल को कितने दिनों में लिखकर तैयार किया गया था?
Drishyam 3: ‘दृश्यम’ बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है. जिसकी तीसरी किश्त ‘दृश्यम 3’ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. अजय देवगन की फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इस बार फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. आईजी तरुण अहलावत का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं. डायरेक्टर अभिषेक पाठक फिल्म में अक्षय खन्ना को वापस लाने के लिए एक्साइटेड थे. पर आखिरी वक्त पर उनकी डिमांड के चलते वो बाहर हो गए. साथ ही उनकी जगह एक नए रोल में जयदीप अहलावत को कास्ट किया है. जिनका रोल तैयार करने में डायरेक्टर को कितने दिन लगे, खुद बताया है.
अभिषेक पाठक ने हाल ही में कहा कि ”मैं चौथा पार्ट नहीं बनाना चाहता क्योंकि ‘दृश्यम’ को सिर्फ आगे बढ़ाने के लिए आगे नहीं बढ़ाया जा सकताय इसे एक अच्छे मोड़ पर खत्म होना चाहिए, और यह वही मोड़ है.”
जयदीप का रोल कितने देर में लिखा?
शूटिंग शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही पता लगा था कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं. जो दृश्यम 3 के मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी. हाल ही में अभिषेक पाठक ने कहा कि, कम समय में जयदीप अहलावत के लिए एक नया किरदार बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था. ” मेरी शूटिंग में बस 7 से 10 दिन बचे थे. सेट बन रहा था और मुझे फैसला लेना था। इसलिए, मैंने और मेरी टीम ने तय किया कि हमें किरदार बदलना होगा. नया किरदार तय करने में लगभग 7 दिन लगे. ब्लूप्रिंट बनाने के बाद हमने सीन लिखना शुरू किया. यह कमाल का रहा. कभी-कभी दबाव में बहुत अच्छा काम हो जाता है.”
अब कोरियन वर्जन में आएगी दृश्यम?
जहां हिंदी फ्रेंचाइजी अब खत्म हो रही है. वहीं का कोरियन वर्जन बनाने पर काम चल रहा है. फिल्म के डायरेक्टर इसमें न सिर्फ राइट्स-होल्डर के तौर पर, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी शामिल हैं. उन्होंने बताया, ”हम कोरियन प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं. इस फ्रेंचाइजी के ग्लोबल राइट्स हमारे पास हैं. इसलिए, हम सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं. जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं. हालांकि कोरियन वर्जन में ‘दृश्यम’ की मूल भावना बनी रहेगी, लेकिन कहानी में उस देश की संस्कृति और सबसे जरूरी बात, वहां के कानूनों को शामिल करने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे.




