‘सोन परी’ की फ्रूटी हो गई है बड़ी, एक्टिंग से दूर अब क्या कर रही हैं तन्वी हेगड़े?
'सोन परी' की फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े अब बड़ी हो चुकी हैं. इस शो के जरिए उन्होंने खूब लोकप्रियता कमाई थी. हालांकि, फिलहाल वो एक्टिंग से दूर हैं और अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं.
90 के दशक में बच्चों का पसंदीदा शो 'सोन परी' आज भी लोगों को याद है. इस शो में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े अब 34 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने कुछ समय से एक्टिंग से दूरी बना रखी है और अब वो अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं.
'सोन परी' की वो मासूम सी फ्रूटी अब पूरी तरह से बदल चुकी है. वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. तन्वी मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं. टीवी के बाद तन्वी ने ‘अथांग’ और 'शिवा' जैसी फिल्मों में काम किया. पिछली बार वो साल 2021 में फिल्म 'अलिप्त' में नजर आई थीं.
तन्वी को पढ़ने, गेम खेलने और घूमने का शौक है. वो एक गेमर और ट्रैवल लवर हैं. उन्हें मोटरस्पोर्ट्स, फुटबॉल और म्यूजिक भी पसंद है. साल 2025 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. हालांकि अब उन्होंने उसे भी बंद कर दिया है.
तन्वी एक्टिंग से ब्रेक पर हैं. दरअसल, वो महज 3 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही थीं. साल 2000 में जब 'सोन परी' शुरू हुआ था, तब वो चौथी क्लास में थीं और जब शो खत्म हुआ था तो वो 10वीं में पहुंच चुकी थीं. ऐसे में तन्वी अपना बचपन जी ही नहीं पाईं, जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक लेकर खुद को वक्त देने का फैसला किया.



