Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास, एक दिन में बजट से 11 गुना ज्यादा कमाई कर ली, जानें टोटल कलेक्शन

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास, एक दिन में बजट से 11 गुना ज्यादा कमाई कर ली, जानें टोटल कलेक्शन

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर तेज होती जा रही है. सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर कब कौन सी फिल्म अचानक बड़ा कारनामा कर दे, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’. शायद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. रिलीज के एक महीने के बाद भी फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के 31वें दिन तो इस पिक्चर ने इतिहास ही रच दिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक 31वें दिन (रविवार) ‘हनुमान अंश’ ने 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यानी बजट से 11 गुना से भी ज्यादा. और ये इस पिक्चर का एक दिन का सबसे हाईएस्ट कलेक्शन है. इससे पहले किसी भी दिन इस फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी. इससे पहले सिंगल डे पर फिल्म का हाईएस्ट कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था, जो 30वें दिन फिल्म ने अपने नाम किए थे.

‘हनुमान अंश’ की टोटल कमाई

हनुमान अंश‘ ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. 16वें दिन तक ये फिल्म लाखों में ही कमाई कर रही थी. किसी भी दिन फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ को टच नहीं किया था. हालांकि, 17वें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए. उसके बाद से फिल्म की रफ्तार जारी है. अगर बात टोटल कलेक्शन की करें तो 31 दिनों में फिल्म ने 122.13 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें-

150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका

महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप

विदेशों में रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’

कमाई के ये आंकड़े सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस के हैं. भारत में धूम मचाने के बाद अब मेकर्स ने इस पिक्चर को विदेशों में भी रिलीज करने का फैसला किया है. 11 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ भारत के बाहर रिलीज की जाएगी. ओवरसीज में इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन होम्बले फिल्म्स कर रही है. इसी कंपनी ने KGF, पुष्पा, कांतारा और सालार जैसी फिल्मों का निर्माण किया है. अब ये कंपनी विदेशों में ‘हनुमान अंश’ को डिस्ट्रीब्यूट करेगी.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More