Exclusive: 22 साल बाद अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए कैसे मानीं रवीना टंडन? ‘वेलकम 3’ के डायरेक्टर ने बताया

Exclusive: 22 साल बाद अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए कैसे मानीं रवीना टंडन? ‘वेलकम 3’ के डायरेक्टर ने बताया

Ahmed Khan On Raveena Tandon And Akshay Kumar Casting: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता से डायरेक्टर अहमद खान बेहद खुश हैं. फिल्म में करीब 22 साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन का धमाकेदार रीयूनियन देखने को मिला है. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में अहमद खान ने बताया कि कैसे वो इस जोड़ी को एक साथ लेकर आए.

Ahmed Khan On Raveena Tandon And Akshay Kumar Casting: सिनेमाघरों में लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की जबरदस्त सफलता के बाद डायरेक्टर अहमद खान बेहद खुश हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. कॉमेडी के साथ-साथ फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान जिस बात ने खींचा, वो है अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन. करीब 22 साल बाद ये दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय पर ये दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे और बाद में अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. लेकिन तब से लेकर अब तक, दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया था. इन दोनों को किस तरह से एक साथ लेकर आए? इस सवाल पर डायरेक्टर अहमद खान ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

दरअसल ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का एक सीन बेहद चर्चा में है, जहां रवीना सीधे अक्षय कुमार का कॉलर पकड़ लेती हैं और गुस्से में पूछती हैं कि कहां थे तुम 20 साल तक? थिएटर में इस सीन पर दर्शकों ने खूब सीटियां बजाई हैं. ये सीन इसलिए भी मजेदार था, क्योंकि रील लाइफ का यs डायलॉग दोनों की रियल लाइफ टाइमलाइन और लंबे गैप पर भी बिल्कुल सटीक बैठता है. इतने सालों बाद भी दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए.

अच्छी दोस्त हैं रवीना टंडन- अहमद खान

जब डायरेक्टर अहमद खान से हमने पूछा कि आखिर इतने सालों का बिखराव और पुराना इतिहास होने के बावजूद ये दोनों एक साथ काम करने के लिए कैसे राजी हुए? तब अहमद खान ने मुस्कुराते हुए बताया, “अक्षय और रवीना को स्क्रीन पर साथ देखना सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता का अरमान था, दोनों ही मेरे बेहद पुराने और अच्छे दोस्त हैं. जब फिल्म की कास्टिंग चल रही थी, तो हमें एक ऐसे बेबाक और दबंग महिला किरदार की तलाश थी जो पूरे गांव को अपनी उंगलियों पर नचाए. मेरे दिमाग में अचानक रवीना का नाम आया. मैंने अक्षय से बात की, फिर रवीना को अप्रोच किया. रवीना, फिरोज भाई (प्रोड्यूसर) और मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. जब उन्होंने रोल सुना, तब दोस्ती के नाते बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत हां कह दिया.”

ये भी पढ़ें-

चीन में भारत से 4 गुना ज्यादा थिएटर्स, US भी आगे, यहां बंद हो गए 20 हजार हॉल, देश का सिनेमा कैसे बढ़ेगा आगे?

सलमान खान की सलाह रणदीप हुड्डा को बोरिंग लगी, बोले- पिता ने भी यही कहा था, मैं ऐसा कभी नहीं करूं

कॉमेडी फिल्म की वजह से बन गई बात

अहमद खान ने आगे कहा, “ये कोई गंभीर या इंटेंस फिल्म नहीं है, ये महज एक कॉमेडी फिल्म है. कॉमेडी में यही तो फायदा है कि यहां सब कुछ हंसते-खेलते ढल जाता है. अक्षय और रवीना दोनों ही कमाल के प्रोफेशनल हैं. जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, दोनों ने अपनी पुरानी केमिस्ट्री को एक नए कॉमिक अंदाज में पेश कर दिया. उनके बीच का कम्फर्ट लेवल देखकर सेट पर कोई भी ये नहीं कह सकता था कि ये दोनों 22 साल बाद साथ काम कर रहे हैं.” अहमद खान के इस फैसले ने आज थिएटर्स में धमाल मचा दिया है और फिल्म की सक्सेस इस बात का सबूत है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More