IND vs WI Test: सीरीज से बाहर स्टार खिलाड़ी, अहमदाबाद टेस्ट से 3 दिन पहले लगा बड़ा झटका

IND vs WI Test: सीरीज से बाहर स्टार खिलाड़ी, अहमदाबाद टेस्ट से 3 दिन पहले लगा बड़ा झटका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो रही है, जिसके लिए विंडीज टीम भारत दौरे पर आ रही है. मगर सीरीज शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज के 2 अहम तेज गेंदबाज सीरीज से बाहर हो गए हैं.

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अब जल्द ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. मगर इस सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं. भारत दौरे पर आ रही विंडीज टीम को अब एक और झटका लग गया है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. लंबे कद के पेसर जोसफ का बाहर होने से वेस्टइंडीज का बॉलिंग अटैक और कमजोर हो गया है, जो पहले ही शमार जोसफ की चोट के झटके से जूझ रही थी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच ये सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है और पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

अल्जारी जोसफ इस चोट के कारण बाहर

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने सोमवार 29 सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीठ के निचले हिस्से (लोअर बैक) में चोट के कारण अल्जारी जोसफ इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. विंडीज बोर्ड के मुताबिक, तेज गेंदबाज जोसफ ने पीठ में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उनका स्कैन किया गया. इस स्कैन में पता चला कि लोअर बैक में लगी पुरानी चोट ही फिर उभर आई है, जिसके चलते वो इस सीरीज से बाहर हो गए.