India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, फखर जमां करेंगे पारी की शुरुआत

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, फखर जमां करेंगे पारी की शुरुआत

Ind vs Pak Live Score, Asia Cup Updates: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 21 Sep 2025 07:43 PM (IST)

    IND vs PAK

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत.

  • 21 Sep 2025 07:40 PM (IST)

    IND vs PAK

    भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

  • 21 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    भारत ने जीता टॉस

    पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

  • 21 Sep 2025 07:24 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा की निगाहें इस रिकॉर्ड पर

    एशिया कप में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वो T20I में अब तक 46 छक्के ठोक चुके हैं. अगर वो 4 और छक्के जड़ देते हैं तो वो सबसे कम मैचों में 50 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

  • 21 Sep 2025 06:52 PM (IST)

    भारतीय टीम दुबई स्टेडियम पहुंची

    सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम दुबई के स्टेडियम में पहुंच चुकी है.

  • 21 Sep 2025 06:41 PM (IST)

    शुभमन गिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

    ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

  • 21 Sep 2025 06:14 PM (IST)

    IND vs PAK: कैसा है मौसम?

    दुबई में इस समय काफी ज्यादा गर्मी है. मैच के दौरान भी तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दुबई में रात को तापमान गिर जाता है और मैदान पर ओस पड़ती है जिससे स्कोर को बचा पाना मुश्किल साबित होता है.

  • 21 Sep 2025 05:42 PM (IST)

    IND vs PAK: पिच रिपोर्ट

    दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच अब तक धीमी रही है. दुबई स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स बड़ा खतरा साबित हुए हैं. इस टूर्नामेंट की बात करें तो दुबई में खेले गए 6 में से 4 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है.

  • 21 Sep 2025 05:18 PM (IST)

    एंडी पायक्रॉफ्ट होंगे मैच रेफरी

    भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैच रेफरी की भूमिका एंडी पायक्रॉफ्ट निभाएंगे. पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तोएंडीपायक्रॉफ्टही मैच रेफरी थे. तबहैंडशेकविवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नेएंडीपायक्रॉफ्टपर बड़े आरोप लगाए थे और टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग की थी.

  • 21 Sep 2025 04:29 PM (IST)

    India vs Pakistan: बदलेगी पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी?

    भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सैम अयूब अभी तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वह लगातार तीन मैचों में 0 रन पर आउट हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें टॉप ऑर्डर से नीचे धकेला जा सकता है.

  • 21 Sep 2025 03:18 PM (IST)

    IND vs PAK: सुपर-4 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    टी20 एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं. ये तीनों मैच 2022 टी20 एशिया कप के दौरान खेले गए हैं. भारतीय टीम इनमें से एक मैच ही जीतने में कामयाब रही थी और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

  • 21 Sep 2025 02:46 PM (IST)

    क्या सैम अयूब करेंगे पाकिस्तानी रिकॉर्ड की बराबरी?

    Ind vs Pak Live Score: मेंस T20I में अब तक सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का पाकिस्तानी रिकॉर्ड अब्दुल्लाह शफीक के नाम है, वो लगातार 4 पारियों में डक हुए हैं. सैम अयूब के साथ एशिया कप 2025 में अब तक 3 बार ऐसा हो चुका है. अगर वो भारत के खिलाफ सुपर-4 में भी डक होते हैं तो पाकिस्तानी रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

  • 21 Sep 2025 01:16 PM (IST)

    पाकिस्तान की टीम में सुपर-4 मैच से पहले हलचल तेज!

    India vs Pakistan Live Score: भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में पाकिस्तान काफी सारी तब्दीली टीम के अंदर कर सकता है. ऐसी खबर है कि पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन से हसन नवाज ड्रॉप हो सकते हैं. उनकी जगह हुसैन तलत को दी जा सकती है. इसके अलावा ओपनिंग फखर जमां और हैरिस कर सकते हैं. जबकि सैम अयूब नंबर 3 पर खेल सकते हैं.

  • 21 Sep 2025 12:36 PM (IST)

    भारत-पाक सुपर-4 मैच में कब होगा टॉस?

    India vs Pakistan Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच भारतीय समय के अनुसार रात के 8 बजे शुरू होगा. वहीं इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े 7 बजे होगा.

  • 21 Sep 2025 11:57 AM (IST)

    पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

    फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सैम अयूब, खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

  • 21 Sep 2025 11:42 AM (IST)

    एशिया कप में भारत-पाक की 21वीं टक्कर

    Ind vs Pak Live Score: भारत और पाकिस्तान एशिया कप में 21वीं बार आमने सामने होंगे. इससे पहले ओवरऑल खेले 20 मुकाबलों में 11 बार भारत जीता है. जबकि 6 मैचों में पाकिस्तान को फतेह मिली है. इन दो टीमों के बीच 3 मैच बेनतीजा रहे हैं.

  • 21 Sep 2025 10:52 AM (IST)

    भारत-पाकिस्तान T20I में 15वीं बार आमने-सामने

    India vs Pakistan Live Score: भारत और पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल में इस बार 15वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 14 मुकाबलों के नतीजे 11-3 से भारत के फेवर में हैं.

  • 21 Sep 2025 10:22 AM (IST)

    दुबई में टॉस रहेगा अहम

    Ind vs Pak Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के संग्राम में टॉस अहम रहने वाला है. सिर्फ दुबई की बात करें तो यहां इससे पहले खेले भारत और पाकिस्तान के बीच 4 T20 मुकाबले में नतीजा चेज करने वाली टीम के फेवर में रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 9 T20I में से 8 मैच चेज करने वाली टीम जीती है.

  • 21 Sep 2025 10:17 AM (IST)

    सैमसन और पंड्या इस उपलब्धि के करीब

    Ind vs Pak Live Score: संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. सैमसन जहां 83 रन और बनाते T20I में भारत के लिए 1000 रन बनाने वाले 12वें खिलाड़ी बन सकते हैं. वहीं हार्दिक पंड्या 100 T20I विकेट लेने से 4 कदम दूर हैं.

  • 21 Sep 2025 10:12 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित 11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025, Todays Match Latest Updates: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रहे हैं. सुपर-4 के इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

पाकिस्तान में भी हुए दो बदलाव

सुपर-4 मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने भी दो बदलाव किए हैं. हारिस रउफ और हुसैन तलत को टीम में जगह दी गई है, जबकि हसन नवाज और सुफियान मुकिम को टीम से बाहर कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. अब पाकिस्तान की टीम भारत से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. इसके लिए उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

Published On - Sep 21,2025 10:11 AM IST