India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup: एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच, कोलंबो में होगी टक्कर

India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup: एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच, कोलंबो में होगी टक्कर

India vs Pakistan, Women Cricket World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 05 Oct 2025 11:55 AM (IST)

    खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

    माता वैष्णो देवी की यात्रा 5 से 7 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है. श्राइन बोर्ड के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. खराब मौसम की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी. आज से यात्रा को बंद कर दिया गया है.

  • 05 Oct 2025 11:52 AM (IST)

    India Women Playing 11: संभावित प्लेइंग 11

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा.

  • 05 Oct 2025 11:35 AM (IST)

    World Cup: भारत के खाते में एक जीत

    महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक एक मैच खेला है और एक जीत के साथ उसके दो अंक हैं. वहीं पाकिस्तानी महिला टीम ने भी अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है.

  • 05 Oct 2025 11:33 AM (IST)

    India vs Pakistan: मैच पर बारिश का खतरा

    भारत-पाक मैच पर भी बारिश का खतरा बरकरार रहेगा. Accuweather.com के मुताबिक, कोलंबो में रविवार की सुबह काफी बारिश होगी. हालांकि दोपहर 1 बजे से बारिश की संभावना लगातार घटती रहेगी और रात 12 बजे तक किसी भी तरह की बारिश की आशंका बेहद कम है.

  • 05 Oct 2025 11:29 AM (IST)

    Ind W vs Pak W: भारत-पाकिस्तान मैच

    भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा.

India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लीग राउंड में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर रहेगी. उसने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया था. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच हारकर आ रही है.

भारतीय महिला टीम का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में अभी तक कुल 11 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी में भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की है. इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है और चारों ही बार भारत ने बाजी मारी है. पिछली बार 2022 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा था. यानी पुरुषों क्रिकेट की तरह महिला क्रिकेट में भी भारतीय टीम हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ी है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास.

Published On - Oct 05,2025 11:28 AM IST